Advertisment

Jammu and Kashmir ऐसे होगा आतंक मुक्त, अमित शाह ने बताया प्लान

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्‍ली में Jammu and Kashmir पर उच्‍चस्‍तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ Zero Tolerance की नीति के तहत, हम जल्द से जल्द ‘आतंक मुक्त जम्मू और कश्मीर’ के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। मोदी सरकार सभी सुरक्षाबलों के एकजुट प्रयासों के साथ जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद पर संपूर्ण वर्चस्व स्थापित करने के प्रति कटिबद्ध है। विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर के लोगों की अभूतपूर्व भागीदारी से पता चलता है कि उनका देश के लोकतंत्र पर पूरा विश्वास है।

गृह मंत्री ने आतंकी घटनाओं, घुसपैठ और आतंकवादी संगठनों में युवाओं की भर्ती में उल्लेखनीय गिरावट के लिए सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। मोदी सरकार के निरंतर और समन्वित प्रयासों के कारण जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का इको-सिस्टम लगभग खत्म हो गया है। गृह मंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए एक समन्वित तरीके से काम जारी रखने का निर्देश दिया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने एरिया डॉमिनेशन प्लान और ज़ीरो टेरर प्लान का कार्यान्वयन मिशन मोड में करने पर ज़ोर दिया।

पटना: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्‍ली में जम्‍मू और कश्‍मीर पर उच्‍चस्‍तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, निदेशक (आईबी), रॉ प्रमुख, सेनाध्यक्ष, जीओसी-इन-सी (उत्तरी कमान), डीजीएमओ, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के महानिदेशक और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ Zero Tolerance की नीति के तहत हम जल्द से जल्द ‘आतंक मुक्त जम्मू और कश्मीर’ के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और इसके लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी सुरक्षाबलों के एकजुट प्रयासों के साथ जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद पर संपूर्ण वर्चस्व स्थापित करने के प्रति कटिबद्ध है।

अमित शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर के लोगों की अभूतपूर्व भागीदारी से पता चलता है कि उनका देश के लोकतंत्र पर पूरा विश्वास है। गृह मंत्री ने आतंकी घटनाओं, घुसपैठ और आतंकवादी संगठनों में युवाओं की भर्ती में उल्लेखनीय गिरावट के लिए सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की।

 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के निरंतर और समन्वित प्रयासों के कारण जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का इको-सिस्टम लगभग खत्म हो गया है। उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए समन्वित तरीके से काम जारी रखने का निर्देश दिया। अमित शाह ने एरिया डॉमिनेशन प्लान और ज़ीरो टेरर प्लान का कार्यान्वयन मिशन मोड में करने पर ज़ोर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   LJPR के सारे जिला प्रभारी की हो गई छुट्टी, अब क्या करेंगे चिराग…

Jammu and Kashmir Jammu and Kashmir Jammu and Kashmir Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir

Kargil Vijay Diwas  Marathon: रांची से बचरा तक 50 KM दौड़कर...

कारगिल विजय दिवस पर सीसीएल के अमोलकांत मिश्रा और विजय बेदिया ने रांची से बचरा तक 50 किलोमीटर मैराथन दौड़ पूरी कर वीर शहीदों...

Jharkhand Delimitation Adivasi Ekta Rally: क्या परिसीमन से घट सकता है...

Jharkhand Delimitation Adivasi Ekta Rally: झारखंड में प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर चर्चा करने के लिए शनिवार को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की...

Bokaro Steel Plant Q1 Results 2026-27: इतिहास की सबसे सफल पहली...

Bokaro Steel Plant Q1 Results 2026-27: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की एक अहम यूनिट, बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की...