Advertisment

Egg की आड़ में शराब, नवादा में इतने बोतल के साथ एक गिरफ्तार

नवादा: नए वर्ष के नजदीक आते ही पूरे राज्य में शराब के अवैध कारोबार में काफी वृद्धि देखी जा रही है। अवैध शराब के कारोबार में वृद्धि को देखते हुए पुलिस भी तत्परता से कार्रवाई कर रही है और नए वर्ष के अवसर पर बेचने के लिए शराब का स्टॉक जमा करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज रही है। नवादा में अंडा की आड़ में शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है साथ ही उसके पास से 53 बोतल शराब भी बरामद किया है।

मामले में मद्य निषेध अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में शुक्रवार की देर शाम रजौली थाना क्षेत्र के बुढियासाख जंगली क्षेत्र में नाकेबंदी की गई और इस दौरान एक बाइक पर 53 बोतल शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी पहचान कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र निवासी पिंटू यादव के रूप में बताई है। शराब तस्कर बाइक पर एक बोरा में अंडा के साथ शराब की बोतलें छिपा कर रखा था। बरामद शराब की मात्र 19.875 लीटर है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    बेरहमी की हद: Begusarai में अपराधियों की करतूत जान कांप जाएगी रूह…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Egg Egg

Egg

Highlights

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...