Allu Arjun के हैदराबाद आवास पर तोड़फोड़, 6 हिरासत में

डिजिटल डेस्क : Allu Arjun के हैदराबाद आवास पर तोड़फोड़, 6 हिरासत में। दक्षिण भारत के सुपरस्टार Allu Arjun के हैदराबाद स्थित आवास पर युवकों के एक समूह ने रविवार को तोड़फोड़ की। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

हिरासत में लिए गए युवकों को जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  Allu Arjun के आवास पर यह हमला उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्रवाई समिति के सदस्य होने का दावा करने वाले व्यक्तियों के एक समूह ने की है।

हमलावरों ने Allu Arjun के आवास पर टमाटर फेंके, काटा हंगामा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  Allu Arjun के आवास पर हमला करने वाले युवाओं के समूह ने घर के बाहर हंगामा किया और टमाटर फेंके। इस घटना में घर के अंदर रखे फूलों के गमले भी टूट गए।

जुबली हिल्स पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्रवाई समिति के छह सदस्यों ने अभिनेता अल्लू अर्जुन के आवास पर पथराव किया, तख्तियां पकड़ लीं और विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, हमें अल्लू अर्जुन के परिवार से कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल जुबली हिल्स पुलिस को अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

File Photo of Allu Arjun
File Photo of Allu Arjun

रविवार को सुपरस्टार Allu Arjun के बयान जारी करने के कुछ घंटों बाद हैदराबाद में हुई घटना

बताया जा रहा है कि घटना रविवार को Allu Arjun द्वारा एक बयान जारी करने के कुछ घंटों बाद आई है, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की थी कि वे संध्या थिएटर भगदड़ मामले में उनके खिलाफ नए आरोपों के बीच ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा या व्यवहार का सहारा न लें।

Allu Arjun ने उस पोस्ट में लिखा था कि –  ‘मैं अपने सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं कि वे हमेशा की तरह जिम्मेदारी से अपनी भावनाएं व्यक्त करें और ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा या व्यवहार का सहारा न लें।

…फर्जी आईडी और फर्जी प्रोफाइल के साथ मेरे प्रशंसकों के रूप में गलत बयानी करते हुए अगर कोई अपमानजनक पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैं प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे ऐसे पोस्ट से न जुड़ें।’

अल्लू अर्जुन का हैदराबाद स्थित आवास
अल्लू अर्जुन का हैदराबाद स्थित आवास

हैदराबाद आवास पर रविवार को हुई हमले की घटना के दौरान घर पर नहीं थे सुपरस्टार Allu Arjun…

बताया जा रहा है कि घटना के समय सुपरस्टार Allu Arjun अपने घर पर नहीं थे। उस्मानिया विश्वविद्यालय के संयुक्त कार्य समिति के सदस्य अभिनेता के घर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे और रेवती के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

उन्होंने भगदड़ में घायल हुए नौ वर्षीय पीड़ित श्रीतेज को न्याय दिलाने की भी मांग की, जिसका हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुपरस्टार के आवास पर हुए हमले की घटना का वीडियो सामने आया है।

इसमें उस्मानिया विश्वविद्यालय के संयुक्त कार्य समिति के सदस्यों ने अर्जुन के हैदराबाद स्थित जुबली हिल्स स्थित आवास पर हमला किया है। वीडियो में कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर पत्थरबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...

JTET 2026 Exam: झारखंड में 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर...

 JTET 2026 परीक्षा एक नवंबर को झारखंड के सभी जिलों में 986 केंद्रों पर होगी। JAC ने डीईओ को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा...