पटना : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बयान के खिलाफ कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में अंबेडकर की तस्वीरें और अमित शाह के इस्तीफे की मांग वाली तख्तियां लेकर कांग्रेस के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बिहार में भी कांग्रेस के नेताओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भीमराव अंबेडकर को लेकर Akhiअमित शाह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। राजधानी पटना के गर्दनीबाग में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया और गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा को लेकर खूब नारेबाजी हुई। कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कांग्रेस पूरे देश में तबतक प्रदर्शन करती रहेगी जबतक गृहमंत्री इस्तीफा नहीं देंगे और देश की जनता से माफी मांगे।
यह भी पढ़े : पटना के बाद आरा में भी अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- जल्द दें इस्तीफा
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















