Gumla Crime : सिसई से 3 लूटेरे गिरफ्तार, हथियार के दम पर…

Gumla Crime : गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक घर से लूटपाट मामले में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और रुपए भी बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपियो में रिजवान आलम, प्रदीप उरांव तथा चामा उरांव शामिल है। प्रदीप और चामा सिसई के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें-Dhanbad : मेरे पति नहीं मिले तो मैं मर जाऊंगी, महिला ने थाने से लगाई गुहार, ये है पूरा मामला… 

Gumla Crime : 4 आरोपी अब भी फरार

ाीदग min 22Scope News

थाना में एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि टोटो स्थित ओमप्रकाश गुप्ता घर में लूटपाट के मामले में अनुसंधान के क्रम में आरोपित रिजवान आलम को गिरफ्तार किया गया‌। पूछताछ करने पर उसने इस घटना में अपने संलिप्तता को बताया। घटना में पूछताछ करने पर उसने बताया कि लूटपाट की घटना में कुल 7 लोग शामिल थे।

ये भी पढ़ें-Dancer Puja Murder Case : प्रेमी ही निकला हत्यारा, इतने रुपए में हुआ मौत का सौदा, सनसनीखेज खुलासा… 

चार लोग घर लूट के लिए गए थे तथा तीन लोग बाहर थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिसई की तरफ भाग कर गए। रिजवान आलम के निशानदेही पर घटना में उपयोग किया गया एक देशी पिस्तौल एक गोली एवं जेवरात एवं रूपये उसके घर से बरामद किया गया। रिजवान के निशानदेही पर प्रदीप उरांव तथा चामा उरांव दोनों सिसई निवासी को गिरफ्तार किया गया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गुमला से अमित राज की रिपोर्ट—

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...