पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, 7 दिनों का राजकीय शोक

डिजिटल डेस्क :  पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, 7 दिनों का राजकीय शोक। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। इसके लिए आज यानी शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा होने के संकेत हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर बीते गुरुवार देर रात एम्स से उनके आवास पर पहुंचा। वहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी।

इस बीच केंद् सरकार ने अपने शुक्ववार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बताया गया कि भारत सरकार ने कल के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने के निधन से देश में शोक की लहर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे।  2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे।

उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। डॉ. सिंह के निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचे।

इस बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि – ‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार परसों होगा। हम आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगे। पूर्व मनमोहन सिंह का निधन को देश के लिए दुखद क्षति है। डॉ.मनमोहन सिंह कांग्रेस और देश के असली प्रतीक थे’।

File photo
File photo

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जताय दुख

कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी संदेश में कहा गया – ‘…इतिहास डॉ. मनमोहन सिंह को उनके गरिमामय आचरण, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, गहन ज्ञान और विनम्रता के लिए हमेशा याद रखेगा। वे आर्थिक सुधारों, राजनीतिक स्थिरता और हर भारतीय के जीवन को बेहतर बनाने के प्रति समर्पण की विरासत छोड़ गए हैं।’

इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि –‘आज हमने देश के एक ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति को खोया है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है…उन्होंने (पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह) अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के लिए लगातार काम किया और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का भी काम किया’। 

File photo
File photo

स्पीकर ओम बिरला ने दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन के योगदानों को याद किया, सीएम ममता बनर्जी स्तब्ध

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। ओम बिरला ने कहा कि –  ‘देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। एक प्रख्यात अर्थशास्त्री और प्रबुद्ध राजनेता होने के साथ ही उन्हें उनके सौम्य और सरल व्यवहार के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। एक कुशल प्रशासक, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने दशकों तक देश की सेवा की।’

दूसरी पश्चिम बंगाल की सीएम  व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। सीएम  ममता ने कहा कि – ‘…हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन से मैं बहुत स्तब्ध और दुखी हूं। मैंने उनके साथ काम किया था और केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें बहुत करीब से देखा था।

…उनकी विद्वता और बुद्धिमत्ता पर कोई सवाल नहीं था और देश में उनके द्वारा शुरू किए गए वित्तीय सुधारों की गहराई को व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है। देश को उनकी बहुत कमी खलेगी और मुझे उनके स्नेह की कमी खलेगी। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’

File photo
File photo

दिवंगत पूर्व पीएम के निधन पर राष्ट्रपति समेत दलों, सीएम और नेताओं ने जताया शोक…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक प्रकट किया। राष्ट्रपति ने कहा, – ‘…डॉ. मनमोहन सिंह उन दुर्लभ राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया। सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया’।

दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी संदेश में कहा गया, – ‘इतिहास डॉ. मनमोहन सिंह को उनके गरिमामय आचरण, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, गहन ज्ञान और विनम्रता के लिए हमेशा याद रखेगा। वे आर्थिक सुधारों, राजनीतिक स्थिरता और हर भारतीय के जीवन को बेहतर बनाने के प्रति समर्पण की विरासत छोड़ गए हैं।’ 

File photo
File photo

साथ ही ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि –‘ विद्वान और विनम्र नेता को आर्थिक सुधारों के वास्तुकार के रूप में याद किया जाएगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। देश के महान सपूत थे और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल के लिए पूरी दुनिया में सम्मानित थे’।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मनमोहन सिंह के धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के प्रति समर्पण की सराहना की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री को एक बौद्धिक राजनेता बताते हुए कहा कि – ‘दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह ने विनम्रता, बुद्धिमत्ता और ईमानदारी को अपना जीवन मंत्र बनाया था। पूर्व प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। एक बौद्धिक राजनेता, डॉ. सिंह ने विनम्रता, बुद्धिमत्ता और ईमानदारी को मूर्त रूप दिया। 1991 में वित्त मंत्री के रूप में आर्थिक सुधारों से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में अपने नेतृत्व तक, सिंह ने देश की निरंतर सेवा की और लाखों लोगों का उत्थान किया’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img