पुलिस ने नक्सली के करिया पहाड़ी से हथियारों का जखीरा किया बरामद

गया : गया जिले के इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत लुटुआ थाना क्षेत्र से पुलिस और एसटीएफ ने नक्सली अड्डा से हथियारों का जखीरा बरामद करने बड़ी कामयाबी हासिल किया है। इस संबंध में लुटुआ थाना अध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि लुटुआ पुलिस व एसटीएफ टीम के संयुक्त छापेमारी के दौरान लुटूआ थाना क्षेत्र के भूसिया एवं असुराइन डैम के बीच करिया पहाड़ी से जमीन के अंदर छिपा कर रखे इंसास रायफल के प्रयोग में आने वाले कारतूस 5.56 बोर का कुल 414 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

इसके अलावा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी मध्य जोनल कमिटी बिहार झारखंड लिखा हुआ चंदा, जुर्माना और टैक्स लेवी रसीद कुल 55 रसीद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि कोठी थाना क्षेत्र के कनरगढ़ गांव के रहने वाले कुख्यात नक्सली विवेक यादव उर्फ सुनील यादव छकरबंधा थाना क्षेत्र के कचनार गांव के रहने वाले अखिलेश सिंह भोक्ता भदवर थाना क्षेत्र के तरवाडीह गांव के रहने वाले नितेश यादव सहित अन्य तीन चार अज्ञात नक्सलियों के विरुद्ध लुटुआ थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने पहाड़ों के जंगलों में छुपा कर रखा गया था।

यह भी पढ़े : पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, SSP आशीष भारती ने किया खुलासा

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...

JTET 2026 Exam: झारखंड में 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर...

 JTET 2026 परीक्षा एक नवंबर को झारखंड के सभी जिलों में 986 केंद्रों पर होगी। JAC ने डीईओ को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा...