Breaking : पूर्व IPS अधिकारी रहे आचार्य किशोर कुणाल का निधन

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। पटना के महावीर मंदिर और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल का निधन हो गया है। किशोर कुणाल को आज सुबह कार्डियक अरेस्ट हुआ और उन्हें तुरंत महावीर वात्सल्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

आपको बता दें कि महावीर वात्सल्य अस्पताल में उनके बेटे सायण कुणाल, उनके समधी व बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री सुमित कुमार सिंह और जदयू के नेता संजय सिंह सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं उनकी बहू व लोकसभा के सांसद शांभवी चौधरी उनके निधन पर दुख जतायी हैं।

यह भी देखें :

दरअसल, किशोर कुणाल महावीर मंदिर के सचिव पद पर पदस्थापित थे। इसके साथ ही उन्होंने महावीर कैंसर अस्पताल और महावीर वात्सल्य अस्पताल के स्थापना की थी। हाल ही में उन्होंने बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करवाया था। किशोर कुणाल सामाजिक कार्यों में बड़ी अभिरुचि रखते थे।

यह भी पढ़े : आचार्य किशोर कुणाल ने कहा- हमारे मंदिर में मिलने वाले लड्डू का कोई संबंध तिरुपति मंदिर से नहीं

महीप राज की रिपोर्ट

JTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में विषय की गड़बड़ी से...

 झारखंड JTET 2026 के एडमिट कार्ड में विषय, फोटो और हस्ताक्षर संबंधी गड़बड़ियों की शिकायत। 10 से 12 हजार अभ्यर्थियों के प्रभावित होने की...

Bihar Public Distribution System: बिहार में 8.45 करोड़ राशन लाभुक, 4,910...

Bihar Public Distribution System: बिहार में जन वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में मतदाता सूची के 35.28 लाख मामले...

 झारखंड में SIR 2026 के तहत नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 35.28 लाख मामले लंबित हैं। लोहरदगा में सबसे बेहतर प्रगति, कई जिलों...