डिजिटल डेस्क : Lucknow Mass Murder के लिए रची थी नए साल की पार्टी की साजिश। Lucknow Mass Murder की वर्ष 2025 की सुबह सामने आई सनसनीखेज वारदात में अब तक की जांच में और गिरफ्तार आरोपी अरशद के कबूलनामे में कई रोंगटे खड़ी करने वाली सच्चाई सामने आई है।
पूरे वारदात को बाप-बेटे ने सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया था। अब तक यूपी पुलिस ने इस बात को पुष्ट कर लिया है कि नए साल की पार्टी की नाम पर पूरी वारदात की साजिश रची गई और उसी के क्रम में तय समय पर परिवार के 5 महिला सदस्यों को बाप-बेटे ने मिलकर मौत के घाट उतारा।
Lucknow Mass Murder की साजिश की बात आरोपी अरशद ने कबूली
Lucknow Mass Murder की जारी तफ्तीश के क्रम में गिरफ्तार आरोपी अरशद ने अपने फरार पिता बदरुद्दीन के साथ मिलकर मां और 4 बहनों को मौत की नींद सुलाने की पूरी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस को आरोपी अरशद ने बताया कि साजिश के तहत परिवार की महिला सदस्यों से नए साल की पार्टी लखनऊ में मनाने की बात कही गई थी।
साजिश के तहत ही अरशद और उसका बाप बदरुद्दीन दोनों पहले परिवार को अजमेर लेकर गए। उसके बाद लखनऊ लाए थे। फरार आरोपी बदरुद्दीन बीते 18 दिसंबर को परिवार के साथ अजमेर गया था।
फिर सभी अजमेर से Lucknow आए थे और बीते सोमवार को Lucknow के होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। साजिश का खुलासा करते हुए गिरफ्तार आरोपी अरशद ने बताया कि उसने पिता बदरुद्दीन के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहन अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की हत्या की है।

Lucknow Mass Murder की कहानी के बारे में पुलिस के सामने गिरफ्तार आरोपी अरशद की जुबानी…
Lucknow Mass Murder केस में गिरफ्तार आरोपी अरशद ने पूरे वारदात की कहानी पुलिस के सामने मुंहजुबानी बयां की। अरशद ने पुलिस को बताया कि साजिश के तहत बाप-बेटे ने परिवार से नए साल की पार्टी लखनऊ में मनाने के दौरान बीते मंगलवार रात शराब पीने का दौर चलाया।
अरशद और बदरुद्दीन ने पार्टी के नाम पर सभी को शराब पिलाई। बाप-बेटे ने नाबालिग बच्चियों को भी जबरन शराब पिलाई ताकि बेसुध होने पर उनकी हत्या की जा सके।
शराब पिलाने के बाद बीते मंगलवार रात 2 बजे अरशद ने पिता के साथ मिलकर पहले मां अस्मा का ब्लेड से गला रेता। फिर हाथ की नस काट दी। उसके बाद बहन अल्शिया और रहमीन का गला रेतने के बाद हाथ की नस काट दी।
वहीं, बदरुद्दीन ने अक्सा और आलिया की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनाें के हाथ की नस भी काटी। वे चीख-चिल्ला न सके इसलिए सभी के मुंह में कपड़ा ठूस दिया था। यही नहीं, कोई जिंदा न बचे इसलिए हाथ की नस काटने के बाद दुपट्टे से गला भी कसा था।

Lucknow Mass Murder को अंजाम देकर बदरुद्दीन को स्टेशन पहुंचाया और खुद पुलिस के पास पहुंचा अरशद
सनसनीखेज Lucknow Mass Murder को अंजाम देने के बाद बाप-बेटे ने अपनी साजिश की अगली कड़ी पर काम शुरू किया। अरशद ने बदरुद्दीन स्टेशन पहुंचाया और उसके बाद पूरे घटना की जानकारी पुलिस को देने के लिए चला। Lucknow की डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि बीते बुधवार सुबह करीब 7 बजे अरशद लोको पुलिस चौकी पहुंचा।
अरशद ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां और चार बहनों की हत्या कर दी है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घटना नाका इलाके की है। इसके बाद नाका पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस होटल के कमरे में दाखिल हुई तो भीतर पांच के शव बिस्तर पर पड़े थे।
कुछ घंटों की चली तफ्तीश में साफ हुआ कि Lucknow के नाका स्थित होटल शरणजीत में आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर चार बहनों और मां की हत्या कर दी है एवं बदरुद्दीन फरार है।

Lucknow Mass Murder में गिरफ्तार अरशद के तलाकशुदा पत्नी तक पहुंची पुलिस और निकाल ली पूरी कुंडली
सनसनीखेज Lucknow Mass Murder में शुरू कुछ ठोस क्लू हाथ लगते ही फरार बदरुद्दीन की तलाश में पुलिस टीमें आगरा में इस परिवार के मोहल्ले के अलावा गिरफ्तार अरशद की तलाकशुदा पत्नी के ठिकाने तक पहुंची तो आरोपी बाप-बेटी की पुरी कुंडली ही खुलकर सामने आ गई ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आगरा के इस्लाम नगर में बदरुद्दीन मोहल्ले में दिल्ली वालों के नाम से जाने जाते हैं। इसकी वजह उनका परिवार करीब 15 साल पहले दिल्ली से आगरा आया था। दिल्ली में वह किसी फैक्टरी में काम करता था। किसी बात पर नौकरी चली गई। इस पर आगरा आ गए। इस्लाम नगर में ही किराए के मकान में रहते थे।
बाद में यहीं पर 100 गज का प्लॉट खरीद लिया। इसमें एक कमरा बनाकर पूरा परिवार रह रहा था। फरवरी 2024 में उसमें से 50 गज जमीन घर के सामने रहने वाले अलीम को बेच दी। उसके बाद 50 गज में अपना दो मंजिला मकान बना लिया। एक दुकान भी बना ली। इसमें सामान बेचना शुरू कर दिया। बगल में पड़ाेसी आफताब की दुकान है। मोहम्मद बदर अपनी पत्नी और बेटियों को पीटा करता था।
यही काम अरशद भी करता था। मां अस्मा और बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलने देता था। साहिल का कहना था कि पिता-पुत्र दोनों सनकी हैं। इस कारण उनसे कोई बात नहीं करता था।
Lucknow Mass Murder की जांच कर रही पुलिस टीम को पता चला कि 28 जुलाई 2019 को अरशद का निकाह हुआ था। बस्ती में रहने वाली कासमा ने बताया कि मोहल्ले में ही अरशद के परिवार से जान पहचान हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी चांदनी के निकाह के लिए बात की। बदरुददीन तैयार हो गए। इस पर निकाह कर दिया।
कासमा ने बताया कि बेटी को घर जाने पर पिता-पुत्र का व्यवहार अच्छा नहीं लगा। अरशद चांदनी से मारपीट करता था। उसकी सास भी अपने पति की हरकत से खुश नहीं थी। इस पर वो दो महीने बाद ही वापस मायके आ गई। वह लाैटकर नहीं गई। बाद में दो साल पहले तलाक ले लिया।


















