Advertisement
Advertisement

BPSC की रद्द परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा भारी सुरक्षा के बीच आज, पहुंचने लगे हैं अभ्यर्थी…

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र पर हंगामा की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। रद्द परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा शनिवार को आयोजित की जा रही है। रद्द परीक्षा केंद्र के सभी 12 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा पटना के विभिन्न 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की का रही है।

परीक्षा दोपहर 12 बजे से दो बजे तक होगी लेकिन कड़ाके की ठंड के बावजूद अभ्यर्थी अहले सुबह से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। हमारे संवाददाता महीप राज ने जब अभ्यर्थियों से बात की तो अभ्यर्थियों ने पहले तो कहा कि हमारी तैयारी पहले भी पूरी थी अब भी तैयारी पूरी है हमें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला लेकिन हमलोग दूर से परीक्षा देने पटना आए हैं। इस कड़ाके की सर्दी में अगर परीक्षा के दौरान इस तरह से धांधली या हंगामा होती है तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

सरकार को कड़ी कार्रवाई करते हुए उस तरह की घटनाओं पर रोक लगाना चाहिए। बता दें कि बापू परीक्षा केंद्र के सभी 12 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा राजधानी पटना के विभिन्न 22 परीक्षा केंद्रों पर ली जा रही है। परीक्षा के दौरान एक बार फिर असामाजिक तत्वों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया है और सभी परीक्षा केंद्र के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का धारा 163 लागू कर दिया है जिसके तहत परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में न तो किसी प्रकार का जमावड़ा किया जा सकेगा और न ही कोई इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले कर जा सकेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    पटना में BPSC के विरोध में धरना प्रदर्शन, पप्पू यादव समेत करीब 200 लोगों पर FIR

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC

BPSC

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...