चलती ट्रेन में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 महिला समेत तीन को लगी गोली

बख्तियारपुर : मोकामा पटना रेलखंड के खुसरूपुर स्टेशन पर झाझा पटना मेमू ट्रेन में हुई गोलीबारी की घटना में 3 यात्री गोली लगने से घायल हो गए. घटना के संदर्भ में बताया जाता कि मझौली हाल्ट से ट्रेन खुलते ही एक शख्स को अपराधियों ने दर्जन भर गोली चलाई गई जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई.

गोलीबारी की इस घटना में सालिमपुर थाना क्षेत्र के सम्मतपुर निवासी रामनरेश सिंह के पुत्र सुनील प्रसाद (45) को कमर के नीचे दो गोली लगी है. बताया जा रहा है कि सुनील को मारने के लिए चलाई गई गोली आस पास बैठी दो महिलाओं को भी लग गई. महिला की पहचान वैशाली की ललिता देवी और सालिमपुर थाना क्षेत्र के दरपनिया देवी के रूप में हुई है. घायलों के परिजनों ने बताया कि 3 माह पूर्व जमीन विवाद में भूषण यादव की हत्या हो गई थी हत्या के आरोपियों ने हमला किया है. हालांकि घटना के बाद ट्रेन धीमी होते ही हमलावर भाग निकले. वही घटना की सूचना पर खुशरूपुर जीआरपी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तथा मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.

रिपोर्ट : शक्ति

हटिया में एक घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, फिल्मी अंदाज में की गोलीबारी

Green Energy पर Reliance का ₹1 लाख करोड़ का दांव, आंध्र...

 रिलायंस इंडस्ट्रीज आंध्र प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के लिए ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी। CBG प्लांट्स से 3 लाख से अधिक रोजगार और किसानों...

Inflation Update: सितंबर में 5.65% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई,...

SBI Research के अनुसार सितंबर में खुदरा महंगाई 5.65% और अक्टूबर-नवंबर में 6.5% से अधिक हो सकती है। RBI अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ा...

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...