Bihar Police सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में शामिल हुए थे मुन्ना भाई, शारीरिक परीक्षा में हो रहा खुलासा

पटना: बिहार में पिछले वर्ष कई नौकरी भर्ती की परीक्षाओं में धांधली का मामला सामने आया है। हलांकि इस सबके बीच परीक्षा लेने वाली एजेंसियां पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने का दावा करती रही हैं। एक बार फिर Bihar Police सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ी धांधली का मामला सामने आ रहा है। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा ली जा रही है और अभी करीब आधे अभ्यर्थियों की ही शारीरिक परीक्षा ली गई है और अब तक करीब दो दर्जन मुन्ना भाई पकडे जा चुके हैं।

इन मुन्ना भाइयो के पकडे जाने के बाद सिपाही भर्ती परीक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर यह परीक्षा किस तरह से ली गई थी। साथ ही सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या इस धांधली में अधिकारियों की भी मिलीभगत है या फिर सिर्फ माफिया अपने दम पर इस तरह की धांधली को अंजाम दे रहे हैं और परीक्षाओं में लगातार धांधली कर रहे हैं।

क्या है मामला

वर्ष 2024 में बिहार केंद्रीय चयन परिषद ने 21391 पदों पर सिपाही भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। अगस्त में परीक्षा हुई और नवंबर में रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। इस दौरान सीएसबीसी दावा करती रही है कि परीक्षा कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से ली गई है। दिसंबर में शुरू हुए शारीरिक परीक्षा के अभी चार सप्ताह ही बीते हैं और अब तक 24 ऐसे छात्र पकडे जा चुके हैं जिनके बदले में लिखित परीक्षा किसी और ने दी और अब असली परीक्षार्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल होने पहुंच रहे हैं।

चार सप्ताह में 24 पकड़े गए

सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 9 दिसंबर 2024 से शुरू हुई है और यह 10 मार्च तक चलेगी। शारीरिक परीक्षा गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में ली जा रही है जहां चार सप्ताह में अब 34063 अभ्यर्थियों को बुलाया गया जिसमें से 26911 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। शामिल अभ्यर्थियों में अब तक 24 अभ्यर्थी ऐसे निकले जिनकी जगह पर किसी अन्य ने लिखित परीक्षा दी थी और लिखित परीक्षा के समय उनका अंगूठा का निशान कैप्चर हुआ था जो कि अब असली अभ्यर्थी से मिलान करने पर मिलान नहीं हो रहा है। इन सभी मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

चौथे सप्ताह में 13 गिरफ्तार

शारीरिक परीक्षा शुरू होने के दूसरे दिन एक अभ्यर्थी को गड़बड़ी के मामले में पकड़ा गया तो दूसरे सप्ताह में तीन दिनों में चार पकड़े गए। तीसरे सप्ताह में 6 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए जबकि 30 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच 13। अभी 70 हजार अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा होना बाकि है जिसमें अभी देखना बाकि है कि ऐसे कितने फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जाते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Inter State हथियार तस्कर बोकारो से गिरफ्तार, हथियार के साथ…

Bihar Police Bihar Police Bihar Police Bihar Police Bihar Police

Bihar Police

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...