Advertisment

तेजस्वी ने कहा- राजनीति चमकाने के लिए कुछ लोग छात्र आंदोलन को किए हैं Hijack

कैमूर : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कैमूर पहुंचे। जिले के सर्किट हाउस भभुआ में तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि बीपीएससी के आंदोलन को कुछ लोग राजनीति चमकाने के चक्कर में हाईजैक कर चुके हैं। उनके इस कांड से छात्रों पर एफआईआर हुआ लाठियां चली और जेल गए। अगर हम लोगों को क्रेडिट लेना होता तो गांधी मैदान भर देते। छात्रों ने राजनीति से दूर आंदोलन को रखने की बात कही थी। हमने छात्रों के मुद्दे को लेकर दो बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

मुख्यमंत्री टायर्ड हैं। रिटायर्ड अधिकारियों के बदौलत सरकार चला रहे हैं। उनका यह प्रगति यात्रा नहीं बल्कि दुर्गति यात्रा है। इसमें बिहार का दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च हो रहा है। बिहार गरीब राज्य है यह पैसा कहां से आएगा। इतना पैसा खर्च करने के बाद भी जनता से बात नहीं करते हैं। वह सिर्फ अपने कुछ ट्रेंड अधिकारियों से ही बात करते हैं। उनको बोलने नहीं दिया जाता है। जब हमारे साथ सरकार उनकी बनी थी तो वह मीडिया से भी बात करते थे और जनता से भी आसानी से बात करते थे। हमारे सरकार के दौरान कभी भी पेपर लीक नहीं हुआ हटने के बाद ही ऐसा हो रहा है।

यह भी देखें :

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के राज में शिक्षक समान काम समान वेतन की मांग कर रहे थे तो डंडा खा रहे थे । उनको हम राज्य कर्मी का दर्जा दिए। सरकार को पता नहीं था की आई टी पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी और स्पोर्ट पॉलिसी क्या होता है। यह सब हमने शुरू कराया और स्पोर्ट के तहत हमने नौकरी दिया। अब लोगों को पता चला पढ़ाई के साथ खेल भी बिहार में जरूरी है। नीति आयोग रिपोर्ट के मुताबिक, हमारा बिहार काफी पिछड़ा हुआ है। हर क्षेत्र में हमारी सरकार बनी तो माई बहन योजना के तहत महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा। 200 मिनट बिजली फ्री दी जाएगी। वृद्धा पेंशन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़े : बिहार में चल रही है Scripted Film, तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: तोपचांची में कंटेनर पकड़े जाने के...

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने तोपचांची थाना क्षेत्र के हटिया मैदान के पास नेशनल हाईवे पर मवेशियों...

Dhanbad News: सुंदरपहाड़ी के कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव,...

Dhanbad News: सोमवार सुबह ईस्ट टुंडी पुलिस स्टेशन इलाके के सुंदरपहाड़ी गांव के पास एक कुएं में एक अनजान युवक का शव तैरता हुआ...

Potka BDO Vehicle Registration Case: बिना नंबर की सरकारी टाटा सूमो...

Potka BDO Vehicle Registration Case: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) की सरकारी गाड़ी को लेकर एक मामला सामने...