Nishant करेंगे राजनीति में प्रवेश तो स्वागत है, तेजस्वी ने दी ये नसीहत…

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीति में परिवारवाद के विरोध में हमेशा ही बोलते रहते हैं लेकिन उनके बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलें काफी लंबे समय से लगाई जा रही है। 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी निशांत के राजनीति में आने की अटकलें काफी जोर शोर से लगाई जा रही थी। उस दौरान जदयू के कई नेताओं ने भी मांग की थी कि निशांत को जल्द ही राजनीति में लाया जाये।

अब एक बार फिर निशांत के एक राजनीतिक बयान के बाद राजनीति में आने की अटकलें लगाई जाने लगी है। निशांत के राजनीति में आने के सवाल पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी स्वागत किया है। तेजस्वी ने कहा कि जब हम राजनीति में आये थे तो उस वक्त हमारी पार्टी विपक्ष में थी और बिना किसी पद पर रहते हुए हमने दो दो बार बिहार का दौरा किया और संघर्ष किया।

निशांत से पहले हमारी मुलाकात हो चुकी है और हम जानते हैं कि वे शांत आदमी हैं। वे अगर राजनीति में आना चाहते हैं तो जरुर आएं, उनका स्वागत है। तेजस्वी ने निशांत को राजनीति में आने और संघर्ष करने की नसीहत भी दी। तेजस्वी ने एक बार फिर सीएम नीतीश का स्वास्थ्य खराब होने की बात कही और कहा कि जिस तरह से सीएम नीतीश की तबियत आज कल खराब रहती है ऐसे में निशांत को राजनीति में आना चाहिए।

इस दौरान तेजस्वी ने परिवारवाद के मामले पर भी बोले और कहा कि एनडीए के नेता परिवारवाद पर हमला करते रहते हैं लेकिन अगर देखा जाए तो वर्तमान मंत्रिमंडल में 80 प्रतिशत मंत्री परिवारवादी हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Budget में बिहार को क्या होगा फायदा? CM ने 32 पन्नों में रखी थी मांग

Nishant Nishant Nishant

Nishant

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...