Gumla: मदद का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Gumla: सदर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने सदर थाना गुमला में लिखित आवेदन देकर लाल बिहारी गोप के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार की शाम 5 बजे जेल भेज दिया है।

Gumla: रॉन्ग नंबर से कॉल से बढ़ी पहचान

घटना को लेकर पीड़िता ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि दो माह पूर्व उसके मोबाइल पर रॉन्ग नंबर से एक कॉल आया था। कॉल करने वाला खुद को अपना नाम लाल बिहारी गोप बताया था। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई थी। फिर लाल बिहारी लगातार उसे फोन करने लगा। इस बीच दोनों के बीच बातचीत होने लगी। साथ ही उनकी नजदीकियां बढ़ती चली गई। इस नजदीकी के बीच उसने भी लाल बिहारी को अपने जीवन के बारे बताया।

Gumla: मदद का झांसा देकर किया दुष्कर्म

पीड़िता ने उसे बताया कि उसके पति की मौत हो गई है। उसके दो बच्चे भी है। किसी तरह वह अपने दोनों बच्चों का परवरिश कर रही है। इसके बाद लाल बिहारी ने भी उसे झांसे में लेकर बच्चों की पढ़ाई लिखाई व परवरिश में मदद का भरोसा दिलाया। उसने कहा कि रांची के विभिन्न स्कूलों में उसकी पकड़ है। कहीं भी दोनों बच्चों का एडमिशन कराकर उन्हें किसी हॉस्टल में रखवा दूंगा।

इसके बाद वह उसके झांसे में आ गई। फिर लाल बिहारी के कहने व बुलावे पर वह उससे मिलने सिसई चली गई। यहां उसने उसे बाइक से रिसीव कर बसिया रोड की ओर ले गया और एक कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को नहीं देने अन्यथा जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। इसके बाद पुनः उसे गांव ले जाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की पुनः धमकी दी।

Gumla: गुमला थाना में दिया आवेदन

लोक लाज के कारण पीड़ित कुछ दिन खामोश रही। फिर साहस कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। साथ ही गुमला थाना पहुंचकर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...