शीतलहर और घने कोहरे के बीच झारखंड में ठंड का कहर, विमान सेवाएं भी प्रभावित

रांची: शीतलहर के कारण झारखंड में ठंड का कहर जारी है। राज्य का तापमान जमाव बिंदु की ओर लुढ़कने लगा है और अधिकांश जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुँच चुका है। राज्य के 19 जिलों में सर्दी ने गंभीर रूप ले लिया है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। खासकर मैक्लुस्कीगंज के नवाडीह में तापमान माइनस 1 डिग्री तक पहुंचने के कारण यहां पहली बार पारा माइनस में गया है। रांची में भी तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग ने 11 जिलों में शुक्रवार और शनिवार को घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे की वजह से रांची एयरपोर्ट पर विमान सेवाओं पर भी असर पड़ा। सुबह पुणे से आ रही फ्लाइट को रायपुर डायवर्ट कर दिया गया, वहीं दिल्ली और हैदराबाद से आ रही फ्लाइट्स को कोलकाता डायवर्ट किया गया। हालांकि, 10:30 बजे के बाद कोहरे में कुछ राहत मिलने के बाद विमान सेवाएं सामान्य हो गईं और सभी विमानों ने दोपहर 12 बजे के बाद रांची पहुंचना शुरू किया।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 से 13 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे, जिससे सर्दी में कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि बाद में एक बार फिर तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...