Ranchi : झारखंड में खुलेगा राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, मुख्य सचिव ने की बैठक…

Ranchi : झारखंड में केंद्र सरकार प्रायोजित राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा। इसके लिए खूंटी के डियर पार्क के पास पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। फिलहाल संस्थान शुरू करने के लिए स्मार्ट सिटी स्थित जुपमी भवन को किराये पर लेने की सहमति बनी। मुख्य सचिव अलका तिवारी शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर रही थी।

Ranchi : खूंटी के कालामाटी में भवन निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन चिह्नित

बैठक में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि संस्थान में योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करनेवाले कर्मियों को प्रशिक्षित किया जायेगा और उनकी क्षमता संवर्धन किया जायेगा। सिर्फ झारखंड में ऐसे कर्मियों की संख्या 80 हजार के करीब है, जिसमें आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षिका इत्यादि शामिल हैं।

योजनाओं को क्रियान्वित करने वाले पूरे पूर्वी क्षेत्र के राज्यों के कर्मी यहां आकर लेगें प्रशिक्षण

बताते चलें कि झारखंड में स्थापित हो रहा यह संस्थान झारखंड समेत पूर्वी भारत के राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं बिहार में योजना संचालित करनेवाले कर्मियों के प्रशिक्षण का भी केंद्र बनेगा। राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र फिलहाल गुवाहाटी, बेंगलुरु, इंदौर, लखनऊ और मोहाली में चल रहा है।

बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी के अलावा महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव श्री चंद्रशेखर, सूडा के निदेशक अमित कुमार आदि शामिल थे।

Saffrn

Trending News

बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31.2 किलो गांजा के साथ 2...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के बांका थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 31 दशमलव...

मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण व नई संपर्क परियोजनाओं...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार में ग्रामीण कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में ग्रामीण...

मुख्यमंत्री ने कहा- सड़कों व पुलों के निर्माण की गुणवत्ता और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार' में पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पथ...

पटना में फिर चला ‘पीला पंजा’, अवैध बस्ती पर चला बुलडोजर

पटना सिटी : पटना सिटी के आलमगंज थाना अंतर्गत गायघाट महात्मा गांधी सेतु के नीचे महिला रिमांड होम के पास दलितों की बस्ती पर...

पुलिस व फल दुकानदार के बीच हुए विवाद मामले में जांच...

मोतिहारी : मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस और फल दुकानदार के बीच हुए कथित विवाद मामले में जांच रिपोर्ट सामने आ गई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img