Purnea में बहुजन एकता कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया: पूर्णिया में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर बहुजन एकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोकमंच के संयोजक आशीष कुमार बब्बू के साथ-साथ लोकमंच से जुड़े सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग भी मौजूद थे। जहां ब्राह्मण बहुजन एकता देखने को मिला।

सबसे पहले लोकमंच के सूत्रधार आशीष कुमार बब्बू ने समाज के आखिरी पायदान पर बैठे लोगों के चरण हुए और एक साथ बैठकर भोजन किये। इस बाबत उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमेशा से अस्पृश्यता के विरोधी रहे। उन्होंने कहा था कि जब तक बहुजन एकता नहीं होगी और समाज से अस्पृश्यता खत्म नहीं होगा तब तक समाज विकसित नहीं होगा। उसके लिए जरूरी है कि आपस में मिल कर एक दूसरे के काम आए।

उन्होंने कहा कि आज रसोई घर से अस्पृश्यता की शुरुआत होती है। जिसे खत्म करना जरूरी है। जब तक हम एक दूसरे को नहीं समझेंगे तब तक ऐसा संभव नहीं होगा। कुछ लोग कालांतर में राजनीतिक रोटी सेकने के लिए जात-पात कर समाज को बांटने का कुत्सित प्रयास किया था लेकिन आज समाज को जोड़ने की कोशिश ब्राह्मण बहुजन द्वारा किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत तो पूर्णिया से हुई है लेकिन कुछ ही वक्त में इसकी मिसाल पूरे देश में देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें-   Nawada Police ने 8 साइबर अपराधियों को दबोचा, बरामद हुए कई दस्तावेज

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Purnea Purnea Purnea

Purnea

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...