NML Pakri Barwadih में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

Hazaribagh: सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एनएमएल पकरी बरवाडीह (NML Pakri Barwadih) कोयला खनन परियोजना में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कर्मचारियों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ वॉक-ए-थॉन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनएमएल पकरी बरवाडीह (NML Pakri Barwadih) के महाप्रबंधक (इंफ्रा) पवन कुमार रावत ने दीप प्रज्वलित कर और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर उनके साथ महाप्रबंधक शुभ्रांशु शेखर मिश्रा, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय एकता की शपथ और वॉक-ए-थॉन:

महाप्रबंधक (इंफ्रा) पवन कुमार रावत ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई, जिसमें एक भारत–श्रेष्ठ भारत की भावना को दोहराया गया। इसके बाद ‘रन फॉर यूनिटी’ वॉक-ए-थॉन की शुरुआत हुई। इस दौड़ में सभी विभागों के कर्मचारियों ने एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कर्मचारियों का उत्साह और नेतृत्व का समर्पण:

विभिन्न विभागाध्यक्षों और अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति के साथ-साथ कर्मचारियों की जोशपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को सफल और प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य:

इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, पारदर्शिता और सतर्कता के मूल्यों को सशक्त करना था। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

 

 

 

 

 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...