नालंदा: नालंदा जिले के भागन बीघा थाना क्षेत्र के पचासा मोड़ के पास रविवार को BPSC परीक्षाओं में पेपर लीक और उचित जांच की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन हुआ। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर युवा नेता राकेश कुमार और मनीष यादव के नेतृत्व में छात्रों और युवाओं ने NH को जाम कर विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिहार में 4.5 लाख गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों के भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया है। युवा नेता राकेश कुमार ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में हर परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं आम हो गई हैं। BPSC की परीक्षा में हुई धांधली को लेकर हम लोग बिहार बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई की जाए और परीक्षा फिर से आयोजित की जाए।
छात्र युवा शक्ति के नेता राकेश सिंह यादव के नेतृत्व में पचासा मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया गया। प्रदर्शनकारियों ने BPSC की निष्पक्ष जांच और री-एग्जाम कराने की मांग की। इस प्रदर्शन में कई छात्र नेता और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिनमें विक्की यादव, निकेत, मनीष यादव, मुकेश मुखिया, रविरंजन मुखिया, बबलू यादव, कौशल पंचायत समिति सदस्य, विक्रम, राजनीतिश, गुलशन, और राजेश यादव शामिल थे।
प्रदर्शन के कारण NH पर घंटों यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। BPSC परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों में आक्रोश पैदा कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करना चाहिए। इस प्रदर्शन ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली की खामियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- लखीसराय में Bike चोर गैंग के 6 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट
Pappu Yadav Pappu Yadav Pappu Yadav Pappu Yadav
Pappu Yadav
Highlights







