Monday, October 27, 2025
Loading Live TV...

Latest News

विजय सिन्हा ने लखीसराय में दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

लखीसराय. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया नगर परिषद अंतर्गत कॉलेज घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगल कामना की।विजय सिन्हा ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य इसको लेकर विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'लखीसराय विधानसभा अंतर्गत बड़हिया नगर परिषद के कॉलेज घाट पर आज लोक आस्था का महापर्व छठ के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य के समय सूर्यदेव को जल देकर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त किया। भक्ति,...

Deoghar: 4 करोड़ की बैंक डकैती का खुलासा, 5 लाख नगद और हथियार के साथ 11 अपराधी गिरफ्तार

Deoghar: जिले के मधुपुर में 22 सितंबर को दिनदहाड़े हुई करीब 4 करोड़ रुपये की बैंक डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। देवघर पुलिस ने इस मामले में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गोवा समेत कई राज्यों में छापेमारी कर कुल 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 5 लाख रुपये नगद, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, स्कोडा कार और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं।Deoghar: कैसे रची गई थी साजिश देवघर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपी बिहार के हाजीपुर के रहने वाले हैं और अलग-अलग अपराधी गिरोहों से ताल्लुक रखते हैं।...

Big Breaking : चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, ‘देश के 12 राज्यों में शुरू होगा SIR का दूसरा फेज’

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ी घोषणा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। इस चरण में मतदाता सूची के अपडेशन, नए वोटरों के नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने का काम किया जाएगा।SIR के दूसरे चरण की शुरुआत के ऐलान के लिए मौजूद हैं - मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

बगहा में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन, दिलीप ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बढ़ाया उत्साह

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

बगहा/बेतिया : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज बगहा स्थित बबुई टोला मैदान और बेतिया में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकता ही हमारी ताकत है और यही जीत का विश्वास भी देता है। इन सम्मेलनों में एनडीए घटक दल के सभी प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। इस सम्मेलन का उद्घाटन सभी घटक दलों के अध्यक्षों ने किया।

इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए की एकता बिहार का विकास सुनिश्चित कर रही है और कार्यकर्तागण एनडीए को सुदृढ़ बनाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं। सम्मेलन में उन्होंने संगठन की मजबूती, सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के विकास के लिए एनडीए सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में प्रगति सुनिश्चित की है, चाहे वह किसान हो, युवा हो, महिलाएं हों या व्यापारी। इस प्रगति में हमारे कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। आप सभी कार्यकर्ता हमारी पार्टी की रीढ़ हैं, और आपकी मेहनत से ही हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं।

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में सभी घटक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी के हाथों में अपने-अपने पार्टी का झंडा था और उनका उत्साह देखते बनता था। कार्यकर्ताओं में जोश देखकर नेता भी अभिभूत दिखे। सम्मेलन में बड़ी संख्या जुटे कार्यकर्ताओं ने डॉ. जायसवाल के नेतृत्व में एनडीए सरकार को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

यह भी देखें :

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि अब लालू राज बिहार को नहीं चाहिए बल्कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का विकास चाहिए। कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर उत्साहित भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सभी न केवल चुनावी मैदान में उतरेंगे बल्कि जीतेंगे और 225 से ज्यादा सीट लेकर सरकार भी बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जन तक केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाएं और यह सुनिश्चित करें कि हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।

उन्होंने एनडीए को उन्नति और विकास का प्रतीक बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गति और तेज होगी। राजद का भविष्य अब धूमिल हो चुका है। पार्टी के नेताओं की हालत इतनी खराब हो गई है कि उनके पास अब अच्छे उम्मीदवार भी नहीं बचे। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब मात्र एक ही गठबंधन एनडीए है। एक इंडी गठबंधन बना था जो अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल सत्ता के लिए बना और इसमें शामिल दलों के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है। उन्होंने इंडी गठबंधन को स्वार्थी तत्वों का गठबंधन बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना है जबकि एनडीए का उद्देश्य सबका साथ और सबका विकास है। जायसवाल ने अंत में कहा कि बिहार का हर नागरिक हमारे लिए परिवार के समान है। हम सब मिलकर एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बिहार का निर्माण करेंगे। यह सम्मेलन एनडीए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला साबित हुआ।

यह भी पढ़े : पारस के आवास पर दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए लालू, महागठबंधन में आने का दिया न्योता

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Related Posts

29 अक्टूबर से चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे राहुल, तेजस्वी भी...

पटना : देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आगमन 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और...

महागठबंधन का घोषणापत्र तैयार, कल होगी जारी, राहुल नहीं रहेंगे मौजूद

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर महागठबंधन ने अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है। पटना में कल यानी 28 अक्टूबर की शाम 4.30...

विधानसभा चुनाव के बीच BJP का बड़ा एक्शन, 4 नेताओं को...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी अनुशासन तोड़ने वाले चार नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel