पारस के आवास पर दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए लालू, महागठबंधन में आने का दिया न्योता

पटना : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के पटना स्थित निजी आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव शामिल हुए। इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए लालू यादव ने बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि पशुपति पारस महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। लालू यादव ने पशुपति पारस को साथ लेने पर अपनी सहमति दे दी है।

आपको बता दें कि रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के निजी आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। पार्टी की तरफ से सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सहित कई लोगों को निमंत्रण दिया गया है। वहीं बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पशुपति कुमार पारस के आवास पर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को निमंत्रण नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़े : पारस के आवास पर दही-चूड़ा का आयोजन, नीतीश, लालू व मांझी को निमंत्रण, चिराग को नहीं

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...