Sunday, August 3, 2025

Related Posts

Pakur Crime : खिड़की का ग्रील तोड़कर ऑफिस के अंदर घुसे और 4 लाख नगद लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस…

Pakur Crime : पाकुड़ में क्राइम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन लगातार कभी चोरी, डकैती, लूट, छिनतई जैसे कई आपराधिक घनटाओं को अपराधी बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। इसी दौरान चोरों ने एक कंस्ट्रक्शन में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। चोर ऑफिस के अंदर से 4 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

Pakur Crime : खिड़की का ग्रील तोड़कर ऑफिस के अंदर घुसे और 4 लाख नगद लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस...

ये भी पढ़ें- Jharkhand के लिए गर्व के पल, राष्ट्रपति ने झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार से किया सम्मानित…

Pakur Crime : 4 लाख से अधिक रूपये नगद लेकर फरार अपराधी

Pakur Crime : खिड़की का ग्रील तोड़कर ऑफिस के अंदर घुसे और 4 लाख नगद लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस...

बीती रात अज्ञात चोरों ने हिरणपुर वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित आइडियल कंस्ट्रक्शन ऑफिस का खिड़की का ग्रील काटकर अंदर घुसे और पिस्टल के दम पर ऑफिस से 4 लाख से अधिक रूपये की नगदी रकम लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस चोरों की खोजबीन में जुट गई है।

Pakur Crime : घटना के बारे में जानकारी देता भुक्तभोगी
Pakur Crime : घटना के बारे में जानकारी देता भुक्तभोगी

ये भी पढ़ें- Dhanbad : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से चलेगा सघन अभियान, NCVBDC टीम ने किया रिव्यू 

मामला हिरणपुर थाना क्षेत्र का है। वहीं इस मामले की जानकारी लगने के बाद आइडियल कंस्ट्रक्शन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद हिरणपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मुआयना करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि पूरी घटना का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस चोरों की अहम सुराग जुटाने में जुट गई है।

 

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe