Commercial Advertisment

Pakur Crime : घर के अंदर था ‘बारूद का गोदाम’, पुलिस के तो उड़ गए होश, एक गिरफ्तार…

Pakur Crime : पाकुड़ जिले में अवैध विस्फोटकों के जखीरे का बड़ा खुलासा हुआ है। वरीय पुलिस अधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पाकुड़ पुलिस ने पाकुड़िया थाना क्षेत्र के डोमनगढ़िया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीपीओ विजय कुमार ने किया। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान शमशुल हसन के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Pakur Breaking : एटीएस और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार… 

Pakur Crime : 9335 पीस जिलेटिन और 2160 डेटोनेटर जब्त

Pakur Crime : पाकुड़िया थाना का है मामला
Pakur Crime : पाकुड़िया थाना का है मामला

पुलिस के अनुसार, जिस घर में छापेमारी की गई, वहां से 9335 पीस जिलेटिन और 2160 डेटोनेटर जब्त किए गए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का मिलना बेहद गंभीर मामला माना जा रहा है, क्योंकि इसका इस्तेमाल आमतौर पर पत्थर खदानों में किया जाता है।

ये भी पढ़ें- Ramrarh : भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप… 

कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

Pakur Crime : बारुद का जखीरा बरामद
Pakur Crime : बारुद का जखीरा बरामद

हालांकि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद विस्फोटकों का उपयोग लाइसेंस के तहत हो रहा था या इनका इस्तेमाल किसी अवैध गतिविधि के लिए किया जाना था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके नेटवर्क तथा आपूर्ति शृंखला की जांच कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस विस्फोटक सामग्री का संबंध किसी बड़े गिरोह या नक्सली संगठन से है।

ये भी पढ़ें- Breaking : रांची पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक ही रात में 121 अपराधी गिरफ्तार… 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस मामले में विशेष टीम गठित की गई है जो पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग भी दहशत में हैं। वहीं, प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

ये भी जरुर पढ़ें-

Bokaro Murder : पत्थर से कूचकर युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Jharkhand Politics : रिम्स में दम तोड़ गया बिरहोर नवजात, मंत्री जी छवि चमकाने में व्यस्त-बीजेपी का बड़ा आरोप… 

Dhanbad : पति ने पत्नी को चाकू मार किया लहूलुहान, स्थिति गंभीर…

Giridih Accident : बगोदर में भयानक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी पिकअप, ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत… 

Bokaro Murder : जिसपर भरोसा किया उसी ने भोंका छुरा, 25 लाख की फिरौती के लिए हत्या कर जमीन में गाड़ा, गिरफ्तार… 

Chatra Crime : भारी मात्रा में कैश व नशा सामग्री जब्त, मंगानी पड़ी कैश गिनने की मशीन… 

Breaking : अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, एयर इंडिया की प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 242 यात्री थे सवार… 

Hazaribagh : “भाजपा के 11 साल बेमिसाल” नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मिली अलग पहचान-रघुवर दास… 

 

 

 

Bihar Tarkari Outlet Scheme: पटना जू के गेट नंबर-2 के पास...

Bihar Tarkari Outlet Scheme, पटना: बिहार में सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और आम उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर ताजी एवं...

Junior National Kabaddi Championship 2026: पटना में 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक...

Junior National Kabaddi Championship 2026, पटना: बिहार में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण आयोजन...

Sahibganj JTET 2026 Exam: साहिबगंज में JTET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीसी...

Sahibganj JTET 2026 Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए साहिबगंज जिला प्रशासन पूरी...