Kids Fun Fest में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया प्रतियोगिता में हिस्सा, विद्यालय प्रबंधन ने…

पूर्णिया: पूर्णिया के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के परिसर में स्थित ओपेरा हाउस में Kids Fun Fest का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राजकुमार दास, एडमिन प्रमुख रजनी प्रसाद तेली, विद्यालय के अकादमिक डीन मिहिर चक्रवर्ती, शिक्षक और विद्यार्थिगण भारी संख्या में उपस्थित थे। अकादमिक डीन मिहिर चक्रवर्ती ने उपस्थित अभिभावकों का स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि हमारा विद्यालय सीमांचल क्षेत्र के शिक्षा में सबसे उच्चतम स्थान पर है।

उन्होंने विद्यालय के लक्ष्य एवं उपलब्धियों को अभिभावक के समक्ष रखा और विद्यालय के भविष्य की योजनाओं को भी साझा किया। एडमिन प्रमुख रजनी प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास पर पूर्ण जोर देता है। यहां बच्चों के शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक शिक्षा पर जोर दिया जाता है। इसी क्रम में अभिभावकों और बच्चों को मनोरंजक खेल को गतिविधि के रूप में खिलाया गया।

2 42 22Scope News
Kids Fun Fest में उपस्थित छात्र और अभिभावक

मनोरंजक खेल के अंतर्गत बॉल इन द बकेट, सर्क्युलर हूप रन, एम द किंग, कलेक्टिंग द बोटल और म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया था। साथ ही अभिभावको एवं बच्चों के द्वारा विद्यालय परिसर एवं अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का भी भ्रमण किया जो नवीन सुविधाओं से परिपूर्ण है। विद्यालय की व्यवस्था को देखकर कार्यक्रम में आए सभी अभिभावकगण खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। कार्यक्रम में आए अभिभावको एवं बच्चों के लिए विद्यालय परिवार की ओर से स्वादिष्ट मध्यान भोजन की व्यवस्था की गई थी।

मनोरंजक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले बच्चों और अभिभावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।‘किड्स फन फेस्ट’ के अंतर्गत म्युजिकल चेयर में पीयूष अग्रवाल, सतीश अग्रवाल और कोमल अग्रवाल, बाॅल इन द बकेट में अनिका अग्रवाल और चारवी करण, सर्क्युलर हूप रन में अवनी अग्रवाल, प्रियांशु और अनन्या, एम द किंग में आरव अग्रवाल एवं कलेक्टिंग द बॉटल में अनिका अग्रवाल, अवनी अग्रवाल और आरव अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया।

आमंत्रित अभिभावकों और बच्चों के द्वारा आज के कार्यक्रम और स्कूल के बारे में अपने विचार, भावनाएँ और प्रतिक्रिया साझा किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ पियूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जैन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को हार्दिक शुभकामनाए प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के एडमीन प्रमुख रजनी प्रसाद ने उपस्थित सभी का को धन्यवाद ज्ञापित किया। ‘किड्स फन फेस्ट’ में अभिभावकगण पीयूष अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, अविका अग्रवाल, चार्वी करण आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन विद्यालय की कक्षा आठवी की छात्रा पीहू बेंगानी एवं कक्षा छठी की छात्रा हर्षिका वर्मा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें-   Kids Fun Fest में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल, अभिभूत हुए अभिभावक

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Kids Fun Fest Kids Fun Fest Kids Fun Fest Kids Fun Fest Kids Fun Fest Kids Fun Fest

Kids Fun Fest

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...