NDA से नाराज मांझी स्वीकार करेंगे RJD का ऑफर? जदयू-भाजपा ने कहा…

पटना: बिहार में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव चल होना है। इसके लिए NDA समेत सभी गठबंधन और दल लगातार अपनी पार्टी को मजबूत करने और चुनावी परीक्षा में पास करने की कवायद में जुट गए हैं। इससे पहले दिल्ली में विधानसभा चुनाव का घोषणा हो चुका है और सभी दल अपने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा भी कर दी है। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने एक बयान दिया है जिससे प्रतीत हो रहा है कि वे एनडीए से नाराज हैं।

जीतनराम मांझी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने भी सीट की मांग की थी जो उन्हें नहीं दी गई। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हम पार्टी को सीट नहीं दे कर धोखा किया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में कोई धोखा नहीं चलने दिया जायेगा। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बयान के बाद अब बिहार में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मांझी के बयान को राजद ने हाथों हाथ लिया और उन्हें अपने साथ आने का न्योता तक दे दिया।

कुर्सी के लिए सह रहे अपमान

जीतनराम मांझी के बयान के बाद राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जीतनराम मांझी एक अनुभवी नेता हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि भाजपा का चरित्र क्या है। वे बेकार ही कुर्सी के मोह में अपमान सह रहे हैं। वे अपमान वाली उस कुर्सी को लात मार कर हमारे साथ आ जाएं, और तेजस्वी यादव के पिछड़े, अतिपिछड़े की लड़ाई में साथ दें। यहां उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा। भाजपा हमेशा अपने सहयोगी पार्टियों को तोड़ते रही है, मांझी उनके साथ रहेंगे तो उनकी पार्टी भी एक दिन टूटेगी।

एनडीए में नहीं तकरार, है करार

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बयान के बाद जदयू ने भी चुप्पी तोड़ी है। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार हैं बिहार में किसी के साथ धोखा नहीं हो सकता है। जीतनराम मांझी खुद केंद्र में मंत्री हैं, उनकी पार्टी बिहार कैबिनेट में शामिल है। एनडीए की संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके प्रदेश अध्यक्ष और जिलों के नेता संयुक्त रूप से शामिल हो रहे हैं। फिर धोखा कैसे हो सकता है।

एनडीए में कोई तकरार नहीं है, बल्कि करार है। वहीं नीरज कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मांझी को सीट नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि उन्हें सीट क्यों नहीं मिली यह मैं नहीं बता सकता है यह केंद्रीय नेतृत्व का फैसला है।

एनडीए एक परिवार

भाजपा ने भी केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि एनडीए एक परिवार है, और पूरा परिवार मिल कर चुनाव लड़ रहा है। पार्टी कोई भी हो लेकिन उम्मीदवार सभी पार्टी का है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Kolkata विश्व का दूसरा सबसे अधिक रेंगने वाला शहर है तो दिल्ली है इतने नंबर पर…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट
NDA NDA NDA NDA NDA

NDA

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...