नीतीश प्रगति यात्रा के तहत आज पहुंचेंगे Kishanganj, 350 करोड़ की देंगे सौगात

किशनगंज : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर निकले हुए हैं। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का तीसरा चरण है। दो चरण वो पूरा कर चुके हैं। नीतीश कुमार आज यानी 21 जनवरी को किशनगंज में होंगे। बता दें कि यात्रा के तीसरे चरण में सीएम नीतीश कुमार आज किशनगंज पहुंचेंगे। जहां वह करीब 350 करोड़ रुपए की सौगात देंगे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के किशनगंज आगमन को लेकर पहले से ही कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार कटहलडांगी में प्राथमिक विद्यालय, अल्पसंख्यक टोला भ्रमण, अल्पसंख्यक संबंधी विभिन्न योजनाओं का लाभुकों के बीच वितरण, आंगनबाडी केन्द्र, सामुदायिक भवन, जीविका भवन और सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रस्तावित ठाकुरगंज बाईपास रोड संबंधी समस्या का राज्य व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ अवलोकन भी करेंगे।

यह भी पढ़े : CM ने सुपौल जिले को दी 298 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

यह भी देखें :

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...