Advertisement
Advertisement

गहमागहमी के बीच मधेपुरा नप सामान्य बोर्ड की बैठक, कई महत्वपूर्ण एजेंडों की मिली स्वीकृति

मधेपुरा : तमाम गहमागहमी के बीच मधेपुरा नगर परिषद सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा की अध्यक्षता में नगर परिषद, मधेपुरा के सभागार में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कई साल के बाद यह पहली बार था कि सामान्य बोर्ड की बैठक एक माह के अंतराल में ही हुई। वहीं बैठक हंगामेदार होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन सदन में बहुमत के साथ शांतिपूर्ण तरीके से तमाम एजेंडों पर मुहर लगाई गई है।

बैठक में गत बैठक की संपुष्टि के अलावा 26 जनवरी कार्यक्रम पर विचार-विमर्श, दैनिक कंप्यूटर ऑपरेटर मानव कुमार कृष्णमूर्ति के कार्यकलाप पर चर्चा के अलावा स्ट्रीट लाइट, हाई मास्क लाइट के वार्षिक रखरखाव, नक्शा पर वार्ड पार्षद व मुख्य पार्षद की सहमति लेने तथा शहर की साफ-सफाई की निविदा पर विचार-विमर्श किया प्रस्तावित था। बैठक की अध्यक्षता कर रही मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा बताया कि सामान्य बोर्ड की बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर बहुमत से स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी देखें :

बता दें कि जिसमें सबसे पहले गत बैठक की संपुष्टि, 26 जनवरी को बेहतरीन तरीके से आयोजित करने के अलावे स्ट्रीट लाईट की खरीद और हाई मास्क लैंप के वार्षिक रखरखाव पर स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं वर्तमान में साफ-सफाई का काम कर रहे एनजीओ की लगातार शिकायत मिलने पर उसे ब्लैकलिस्टेड करते हुए नए तरीके से एनजीओ की बहाली पर स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने किया। मौके पर नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : गणतंत्र दिवस के मौके पर Bihar पुलिस के नौ अफसरों को राष्ट्रपति पदक

रमण कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...