Latehar Accident : गणतंत्र दिवस मनाकर वापस लौट रहे स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, दर्जनो बच्चे घायल…

Latehar Accident : लातेहार में गणतंत्र दिवस का माहौल उस समय गमगीन हो गया जब स्कूली बच्चों से भरी वैन को पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दर्जनभर से ज्यादा बच्चों के घायल होने की सूचना है। घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Accident : तेज रफ्तार बना जानलेवा, दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर… 

Latehar Accident : सामने से आ रही पिकअप वैन ने सामने से मारी टक्कर

घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चों में चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिसके बाद उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Accident : खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के तीन की मौत, दो गंभीर… 

मिली जानकारी के मुताबिक एक निजी विद्यालय के स्कूली बच्चे स्कूल से गणतंत्र दिवस मनाने के बाद एक ऑटो में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी सामने से आ रही पिकअप वैन से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गए। घटना में करीब दर्जनभर बच्चे गंभीर रुप से घायल है।

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...