महाकुंभ हादसा : नीतीश, सम्राट व विजय ने कहा- घटना अत्यंत दुखद, PM की पैनी नजर

पटना : प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या यानी शाही स्नान का स्नान चल रहा है। प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मच गई है जिसमें 17 श्रद्धालुओं की मौत की खबर आ रही है जबकि 50 लोग घायल बताये जा रहे हैं। इस दुखद घटना से हर लोग स्तब्ध हैं। सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है।

प्रयागराज महाकुंभ की घटना अत्यंत दुखद – नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।

बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने महाकुंभ की घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भीड़ बहुत ज्यादा हो चुकी थी। यह पहले से प्रशासन के तरफ से बताया जा रहा था। भीड़ अनुमानित संख्या से कई गुना ज्यादा हो चुकी थी।

यह भी देखें :

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ हादसे पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस विषय को काफी गंभीरता से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में जाने को लेकर कहा कि इस बार दिल्ली में कमल का फूल जरूर खीलेगा। पूर्वांचल के लोगों को जिस तरह से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने फर्जी कहा है, उसका बदला दिल्ली के लोग सत्ता से बाहर कर के लेंगे।

प्रयागराज महाकुंभ की घटना हृदय विदारक है – चिराग

केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दिन संगम तट पर भगदड़ एवं श्रद्धालुओं के घायल होने एवं मौत खबर हृदय विदारक है। मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश की हमारी सरकार घटना पर लगातार नजर बनाए हुए है। घायलों के उचित ईलाज की व्यवस्था की गई है। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना करता हूं।

महाकुंभ की घटना बेहद ही दुखद – नीरज कुमार

जदयू मुख्य प्रवक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार ने महाकुंभ की घटना को लेकर दुख प्रकट किया। नीरज कुमार ने कहा कि आस्था का महापर्व कुंभ में घटी घटना बेहद ही दुखद पीड़ाजनक मर्माहत है। पूरा देश इस घटना से मर्माहत है। जिन लोगों की मौत हुई है, ईश्वर उनको श्री चरणों में स्थान दें। जिन लोगों को शारीरिक परेशानी हुई है वह स्वस्थ हो जाए। ऐसे समय में राजनीतिक प्रतिक्रिया से बचना चाहिए। पीड़ित परिवार के दुख का साजिदार बनना चाहिए। लेकिन बहुत लोग राजनीतिक प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। लोगों से अपील करते हैं कि जो सरकार का एसओपी बना हुआ है उसका अनुपालन करें।

Neeraj Kumar 22Scope News
महाकुंभ की घटना बेहद ही दुखद – नीरज कुमार

श्रवण कुमार ने कहा- महाकुंभ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष सवाल खड़ा कर रहा है कि वो सुझाव दे सकते थे, जब उत्तर प्रदेश के मंत्री आमंत्रण देने आए थे। घटना हुई उस से हमलोग मर्माहत है लेकिन इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए थी, विपक्ष को सुझाव देना चाहिए था।

S KUmar 22Scope News
श्रवण कुमार ने कहा- महाकुंभ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है

प्रयागराज में जो कुछ भी हुआ बहुत ही दुखद – दिलीप जायसवाल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई घटना पर अपना दुख प्रकट किया और कहा कि जो कुछ भी हुआ वह बहुत ही दुखद है। वहीं उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी व्यवस्था को सही रूप से देख रहे हैं। विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष जिस तरह से इस घटना को लेकर यूपी सरकार पर आरोप लगा रही है वह कहीं ना कहीं निंदनीय है। इस घटना का इंतजार लगता है वह पहले से कर रहे थे।

Dilip Jaishwal 2 22Scope News
प्रयागराज में जो कुछ भी हुआ बहुत ही दुखद – दिलीप जायसवाल

यह भी पढ़े : प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़, अबतक 17 लोगों की मौत !

महीप राज की रिपोर्ट

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...