कैमूर : कैमूर जिले के दुर्गावती में नेशनल हाईवे-19 पर इन दिनों महाजाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं जाम को छुड़ाने में स्थानीय पुलिस के पसीने छूट रहे है। दरअसल, आज यानी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या को लेकर प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो जिसको लेकर कैमूर पुलिस द्वारा सभी बड़े वाहनों को सड़क किनारे पार्किंग कराया जा रहा है। सड़क पर श्रद्धालुओं से भरे गाड़ियों का इतना रेला है कि महाजाम की स्थिति बनी हुई है। जाम को छुड़ाने के लिए जगह-जगह पर पुलिस प्रशाशन की तैनाती की गई है। जाम का आलम यह बना है कि उसको छुड़ाने के लिए पुलिस के पसीने छूटते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े : मौनी अमावस्या पर सुबह से ही गंगा स्नान करने पहुंच रहे लोग
यह भी देखें :
देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट



















