Deoghar : दहेज की खातिर महिला की ले ली जान, ससुराल वालों पर…

Deoghar : देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र स्थित खागा थाना क्षेत्र के कांकी परशनी गांव की रहने वाली पुष्पा देवी की असमय मौत हो गई। इस मौत का आरोप महिला के पति, सास, ससुर, देवर एवं देवरानी पर लगा है। ससुराल के द्वारा दहेज मांग को लेकर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

Deoghar : खागा थाना क्षेत्र का है मामला
Deoghar : खागा थाना क्षेत्र का है मामला

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : कोयला कारोबारी सौरभ सिंघल के ठिकानों पर GST विभाग की दबिश… 

Deoghar : पति, सास, ससुर, देवर एवं देवरानी पर प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में मृतिका के भाई शेखर राणा द्वारा मृतिका के पति शेखर राणा, ससुर प्यारी राणा, सास देवनंती देवी, देवर मुकेश राणा एवं देवरानी संतोषी देवी के विरुद्ध खागा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें-Ranchi : दुकान के सामने पार्किंग करने की हिम्मत कैसे हुई कहकर युवक का फोड़ा सिर, मामला दर्ज… 

ीूूीबू min 1 22Scope News

दो लाख रुपए और एक मोटरसाइकिल के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित

घटना के संबंध में मृतिका के भाई नगाड़ो गांव निवासी शेखर राणा ने बताया कि बहन की शादी वर्ष 2022 में हिन्दु रिति-रिवाज के साथ कराई गई थी। जिसमें एक वर्ष की एक लड़की भी है। शादी के एक वर्ष बाद ससुराल के द्वारा मेरी बहन को दहेज के रूप में दो लाख रुपए एवं एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर बराबर प्रताड़ित करता था।

ये भी पढ़ें- Palamu Murder : सरेआम बीच बाजार युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

वही गत दिनों संध्या करीब छः बजे उक्त व्यक्तियों द्वारा गला दबा कर हत्या कर दिया गया। हत्या की सूचना मिलते ही खागा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट–

 

Bihar Flood Alert: गंगा का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट CM सम्राट...

Bihar Flood Alert, पटना: बिहार में गंगा, गंडक और सोन नदियों का जलस्तर बढ़ने के बीच राज्य सरकार ने निगरानी तेज कर दी है।...

Rising Bihar Investor Summit 2026: बिहार में निवेश पर सरकार देगी...

Rising Bihar Investor Summit 2026, पटना: बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 का...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...