बालू लदे ट्रक में बाइक सवार 2 दोस्तों ने मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत

आरा : भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल एवं सरैया गांव के बीच अज्ञात बालू लदे ट्रक में बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी स्व. राजबली सिंह का 20 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है, वह इंटर का छात्र था। जबकि जख्मी उसका दोस्त उसी गांव के निवासी विजेंद्र महतो का 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है। इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपने दोस्त नीतीश कुमार के साथ बाइक से किसी काम से संदेश जा रहा था। इस दौरान खंडल एवं सरैया गांव के बीच यह घटना घट गई।

यह भी देखें :

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर सिकरिया हाल्ट पर शनिवार के दोपहर ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार, मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव निवासी स्व. गया राम के 55 वर्षीय पुत्र सुदामा राम है एवं वह पेशे से मजदूर थे। इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि शनिवार की सुबह वह पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर अपनी बेटी के ससुराल वरुणा गांव गए थे। शनिवार की दोपहर वह जब पैसेंजर ट्रेन से वापस घर लौट के क्रम में सिकरिया हाल्ट के समीप ट्रेन से उतर रहे थे। उसी दौरान वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Bhojpur Maut 1 22Scope News
दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत

यह भी पढ़े : RLJP के प्रवक्ता पर हमला, गाड़ी की टक्कर के बाद हुआ भारी हंगामा

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...