प्रतिमा विसर्जन के दौरान कट्टा लहराकर फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

भगवानपुर (बेगूसराय) : सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार को देर शाम डीजे के धुन पर एक युवक द्वारा हथियार लहराते हुए फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसको लेकर गुरुवार को शाम करीब चार बजे तेघड़ा एसडीपीओ डॉ. रवींद्र मोहन प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीती देर शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में डीजे के धुन पर एक युवक द्वारा डांस करते हुए देशी कट्टा से हवाई फायरिंग कर लोगों के बीच दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जिसको लेकर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान भर्डीहा निवासी दिनेश पासवान के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है। आगे उन्होंने कहा कि हथियार का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। इस तरह के लोग बख्शे नहीं जाएंगे। इस अभियान में एसआई राजीव कुमार सिंह, पीएसआई देवेंद्र सत्यार्थी और एएसआई अजय कुमार सिंह सहित पुलिस बल शामिल थे।

यह भी पढ़े : बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध सामान के साथ अपराधी गोपाल गिरफ्तार

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25...

गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व...

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img