Air Travel Rules Update: फ्लाइट सीट शुल्क पर सरकार की सख्ती, अब 60% सीटें Free, यात्रियों को बड़ी राहत

Air Travel Rules Update: केंद्र सरकार ने एयरलाइंस के सीट चार्ज पर लगाई रोक, अब हर फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त, परिवारों को साथ बैठाने का भी निर्देश।

Air Travel Rules Update नई दिल्ली: घरेलू हवाई यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों के मनमाने सीट शुल्क पर सख्ती दिखाई है। नागर विमानन मंत्रालय ने निर्देश जारी कर कहा है कि अब हर घरेलू उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करानी होंगी।

Air Travel Rules Update: अब 60% सीटें होंगी मुफ्त, नहीं होगा दबाव

अब तक एयरलाइंस कंपनियां केवल करीब 20 प्रतिशत सीटें ही मुफ्त रखती थीं और बाकी सीटों के लिए वेब चेक-इन के दौरान अतिरिक्त शुल्क वसूला जाता था। नए नियमों के तहत यात्रियों को अब सशुल्क सीट चुनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से ये निर्णय लिया गया है।


Key Highlights:

  • हर घरेलू फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त होंगी

  • यात्रियों को सशुल्क सीट लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा

  • परिवारों को साथ या पास-पास सीट देना अनिवार्य

  • DGCA ने उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

  • यात्रा नियमों में पारदर्शिता बढ़ाने का प्रयास


Air Travel Rules Update: परिवारों को साथ बैठाने का अनिवार्य नियम

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों, खासकर परिवारों को एक साथ या पास-पास की सीटें दी जाएंगी। पहले एयरलाइंस कई बार परिवार के सदस्यों को अलग-अलग सीट देती थीं, जिससे उन्हें साथ बैठने के लिए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता था।

अब एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करना होगा कि एक परिवार के सदस्य एक साथ यात्रा कर सकें।

Air Travel Rules Update: नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

नागर विमानन महानिदेशालय ने चेतावनी दी है कि नए नियमों का पालन नहीं करने वाली एयरलाइंस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही खेल उपकरण, संगीत वाद्ययंत्र और पालतू जानवरों के परिवहन से जुड़े नियमों को भी अधिक पारदर्शी बनाया गया है। सरकार ने यह भी कहा है कि फ्लाइट देरी या टिकट रद्द होने की स्थिति में यात्रियों के अधिकारों को और मजबूत किया जाएगा।

Saffrn

Trending News

बेलदौर में STF की कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एसटीएफ की टीम ने 50 हजार...

Viral शराब फैक्ट्री वीडियो पर SP का एक्शन, LTF प्रभारी व...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के मुसवा भेड़िहारी गांव में अवैध शराब निर्माण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में...

बौसी पुलिस को बड़ी सफलता, 8.08 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ...

बांका : बांका जिले में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बौसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...

मालसलामी में रिश्तेदारों ने ही रची अपहरण व हत्या की साजिश,...

पटना सिटी : पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के बुंदेल टोला में 20 मई को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई...

बिहार MLC चुनाव के लिए बजा बिगुल, 9 सीटों पर 18...

पटना : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार विधान परिषद (MLC) की नौ सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img