Advertisment

वार्ड सचिवों के समर्थन में उतरे पप्पू यादव

Patna– अपनी मांगों के समर्थन में गर्दनीबाग में धरना पर बैठे वार्ड सचिवों के घरना स्थल पर पहुंच जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने उनकी मांगों का समर्थन किया.

वार्ड सचिवों को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इनकी मांगें जाएज है. एक लाख चौदह हजार वार्ड सचिवों से मजदूरों की तरह काम लिया गया और अब इन्हे बेरोजगार किया जा रहा है. कोरोना काल में जब कोई काम करने को तैयार नहीं था तब भी ये वार्ड सदस्य अपनी जिंदगी को दांव पर लगा काम करे रहे थें. इन्हे वार्ड सदस्यों के साथ जोड़ना कैसी सियासत है. सराकार इनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.

पप्पू यादव ने कहा ने सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को मेहनत मजदूरी कर लोगों का जीना पंसद नहीं है. इनकी मांगों को स्वीकार किया जाना चाहिए. अब  वार्ड सदस्य 27 दिसम्बर को नेशनल हाइवे जाम करेंगे. उसके बाद गांधी मैदान में हुंकार भरेंगे. पूरे बिहार में बेरोजगारी अपने चरम पर है. बेरोजगार अब गोली भी खाने को तैयार है. किसी भी कीमत पर इन्हे अकेला छोड़ा नहीं जा सकता. यदि जरुरत पड़ी तो बिहार के तमाम बेरोजगार, छात्र-नौजवान और वार्ड सदस्य रेल चक्का भी जाम करेंगे.

रिपोर्ट- शक्ति

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...