SPG कमांडों के घर चोरों ने किया नगदी सहित 15 लाख की चोरी

मोहनिया : कैमूर जिले के मोहनिया के वार्ड नंबर-3 में स्थित एक एसपीजी कमांडो के घर अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर घर नगदी सहित 15 लाख के जेवरात की चोरी कर लिए। इस मामले को लेकर मोहनिया थाना में गृह स्वामी द्वारा प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।

आवेदन गृह स्वामी के चाचा सह मोहनिया थाना के दिया गांव निवासी स्वर्गीय नंदकिशोर सिंह के पुत्र ललन सिंह द्वारा दिया गया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मेरे भतीजा रवि कुमार यादव का वार्ड नंबर-3 मोहनिया नगर पंचायत मोहनिया में घर है। वह अपने परिवार के साथ दो महीने से दिल्ली में रहते हैं। 13 फरवरी को डड़वा स्थित घर में कोई भी व्यक्ति नहीं था। इस समय को देखकर चोरों द्वारा घर में घुसकर अलमीरा, बक्सा और दरवाजा का ताला तोड़कर नगदी सहित 15 लाख के जेवरात की चोरी कर लिए। जिसमें दो लाख नगद, सोने के सिकरी, बेसलेट, हार, अंगूठी और नथिया सहित कई जेवरात शामिल हैं। इसके साथ हि जमीन संबंधित और बैंक के कागजात, एटीएम कार्ड सहित अन्य समान की चोरी कर लिया गया है।

यह भी पढ़े : विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट, पति सहित चार गिरफ्तार

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...