व्यवसायी के घर भीषण चोरी, चोरों ने सोना-चांदी के गहने सहित 5 लाख पर किया हाथ साफ

बेगूसराय : बेगूसराय में विजयादशमी की रात चोरों ने एक बड़े व्यवसायी के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. नगर थाना क्षेत्र के सहजानंद नगर निवासी अरविंद सिंह के घर देर रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

बताया जाता है कि चोरों ने अरविंद सिंह के घर से करीब 500 ग्राम सोने के गहने, आधा किलो चांदी के गहने और करीब 5 लाख रुपए की चोरी कर ली है. अरविंद सिंह पेट्रोल पंप के साथ-साथ कई बड़े व्यवसाय से जुड़े हैं. घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस देर रात ही मौके पर पहुंचकर जांच की.

व्यवसाई अरविंद सिंह ने बताया कि रात 10 बजे वह अपनी पुत्री को छोड़ने के लिए बरौनी गए थे, वहां से वापस जब लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और कमरे का समान बिखरा हुआ था. पुलिस ने मौके से चोर का चप्पल और ताला तोड़ने में उपयोग किया हुआ एक लोहे का रॉड भी बरामद किया है.

रिपोर्ट : श्याम

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...