महाकुंभ में 25 से 30 हजार लोगों की हुई मौत, मंत्री हफीजुल हसन का दावा

रांची. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न्यूज 22स्कोप से बात करते हुए कहा कि महाकुंभ में भगदड़ के दौरान 25 से 30 हजार लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि भगदड़ में मौत के आंकड़ों को छुपाया गया है। जेसीबी से मलबे को खपाया गया। महाकुंभ में पहुंचे हजारों की संख्या में गाड़ियों का कोई लेखा जोखा नहीं है।

महाकुंभ में 25 से 30 हजार लोगों की हुई मौत

दरअसल, राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना अंतर्गत स्टेट डाटा सह ट्रेनिंग सेंटर एवं वाटर क्वॉलिटी लैब का उद्घाटन करने आज अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न्यूज 22स्कोप से बात करते हुए कहा कि महाकुंभ में भगदड़ के दौरान 25 से 30 हजार लोगों की मौत हुई है। भगदड़ में मौत के आंकड़ों को छुपाया गया है।

बता दें कि, रांची सहित राज्यवासियों के लिए पानी की गुणवत्ता जांच के लिए वाटर क्वॉलिटी लैब बनाया गया है। इसमें पेयजल और कृषि योग्य जल की टेस्टिंग होगी। लोगों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल मिले, इसको लेकर सरकार ने यह लैब बनाया है।

महाकुंभ में भगदड़

बता दें कि, इस साल 13 जनवरी को महाकुंभ शुरू हुआ था। यह 26 फरवरी तक चलेगा। इसमें अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगा चुकी है। वहीं मौनी अमावस्या के दिन 29 और 30 जनवरी की दरमियानी रात 2 बजे के करीब प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मची थी। इसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि मौत पर प्रशासन के आंकड़े पर विपक्ष सवाल उठा रहा है। विपक्ष का कहना है कि भगदड़ में हुई मौत के आंकड़े को सरकार छिपा रही है।

Saffrn

Trending News

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...

 Jharkhand Treasury Scam: जमशेदपुर-देवघर तक पहुंची गड़बड़ी, वित्त विभाग ने जांच...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले का दायरा बढ़ा। जमशेदपुर और देवघर ट्रेजरी में भी अधिक भुगतान की गड़बड़ी सामने आई, वित्त विभाग ने विशेष जांच के...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, गहने...

 रांची में JPSC पीटी परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, गहने और एक्सेसरीज तक...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, मंगलसूत्र...

 JPSC पीटी परीक्षा 2026 में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, महिलाओं से मंगलसूत्र और बिछिया तक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img