शाहनवाज ने लोगों से की अपील, कहा- PM के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा पहुंचे लोग

बेगूसराय : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर बेगूसराय के लोगों को न्योता देने आए। उन्होंने कहा कि हम बेगूसराय के लोगों से अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो। वहीं दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बनाए जाने पर उन्होंने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सिर्फ भाजपा ही सोच सकती है। वहीं मीडिया के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव जो होने वाली है।

CM नीतीश हमलोग के साथ हैं, NDA में सब ठीक है – शाहनवाज हुसैन

वहीं मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार हम लोग सब एक साथ हैं और उनसे बेहतर मुख्यमंत्री तो आज तक कोई नहीं है। साथ ही तेजस्वी यादव के द्वारा लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न मिलने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि अभी वह बेल पर हैं। सैयद शाहनवाज हुसैन आज बेगूसराय पहुंचे जहां उन्होंने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है।

PM ने आधी आबादी को सम्मान देने का काम किया है – बीजेपी नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी को सम्मान देने का काम किया है। इसको लेकर पूरे देश में खुशी की लहर है। रेखा गुप्ता जमीनी कार्यकर्ता रही हैं और एक जमीनी कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संकल्प को दोहराया है। वहीं उन्होंने कहा की बिहार में भी डबल इंजन की सरकार है, देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है। जिसमें लगातार विकास के कई काम किये जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने किसानों को भी आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए कई जगह एथेनॉल फैक्ट्री लगवाई

प्रधानमंत्री ने किसानों को भी आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए कई जगह एथेनॉल फैक्ट्री लगवाई। जिस वजह से आज मक्के की कीमत हजार की जगह 2400 तक हो गई है। जिससे कि किसान आर्थिक रूप से रूप से संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर आ रहे हैं। इसी को लेकर वह बेगूसराय के लोगों को निमंत्रण देने आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन पर यहां के लोग उनके स्वागत के लिए भागलपुर पहुंचे। लोगों ने वहां उनका सम्मान एवं सत्कार भी किया जाएगा।

यह भी देखें :

शाहनवाज ने तेजस्वी यादव के बयान को हास्यास्पद बताया

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बिहार में भी इसी वर्ष चुनाव होने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए बिहार में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आज मुख्यमंत्री से बड़ा कोई मुख्यमंत्री का चेहरा पूरे भारतवर्ष में नहीं है। साथ ही साथ उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के मुंह से अपराध के संबंध में टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। वहीं उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं लालू यादव के तुलना करने को भी हास्यास्पद बताया है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर से लालू यादव की तुलना नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़े : अंग प्रदेश भागलपुर में PM की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चार हजार से अधिक पुलिस बल तैनात

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img