Commercial Advertisment

गिरफ्तार Criminal पुलिस की चंगुल से हुआ फरार, फिर मुठभेड़ में लगी गोली…

मुंगेर: मुंगेर में बीती रात पुलिस और Criminal के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। घायल अपराधी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। मामले में बताया जा रहा है कि बीते दिनों सिगरेट लाने से मना करने पर बदमाशों ने एक बच्चे को गोली मार दी थी। आरोपी नीतीश की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी जिसे मुंगेर पुलिस ने गुरुवार को पटना में गिरफ्तार किया और मुंगेर लेकर पहुंची। मुंगेर में आरोपी हथकड़ी सड़का कर पुलिस की चंगुल से फरार हो गया।

फरार आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस रात भर कई जगहों पर छापेमारी करते रही इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी धरहरा थाना क्षेत्र के मुरकट्टा गांव में है। सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की जहां अपराधी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी नीतीश के पैर में गोली लग गई जिसके बाद पुलिस ने उसे दुबारा गिरफ्तार कर लिया। घायल हालत में पुलिस ने Criminal को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

BSEB Super 50 के छात्रों ने JEE-Mains में लहराया परचम, 66 छात्रों ने…

कल Criminal पटना से हुआ था गिरफ्तार, फिर हो गया फरार

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद भी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जाकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि पटना पुलिस के सहयोग से अपराधी नीतीश को कल शाम पटना से गिरफ्तार कर लाया गया था लेकिन देर रात वह पुलिस की चंगुल से भाग निकला। पुलिस दुबारा गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी इसी दौरान Criminal ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। फ़िलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Maha Kumbha स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...