रद्द होगी BPSC PT परीक्षा या विरोध में दायर की गई याचिका? सुनवाई आज

पटना: BPSC 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। पप्पू कुमार और अन्य की परीक्षा रद्द कर दुबारा आयोजित करवाए जाने की मांग वाली याचिका पर हाई कोर्ट के जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की बेंच आज सुनवाई करेगी। बता दें कि 16 जनवरी को परीक्षा रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को 30 जनवरी तक जवाब देने का आदेश दिया था। इसके साथ ही हाई कोर्ट से समय नहीं मिल पाने की वजह से दो बार सुनवाई टल गई। अब संभावना जताई जा रही है कि हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी।

BPSC ने एक बार फिर कोचिंग संचालकों पर लगाया बड़ा आरोप, कहा…

बता दें कि इस हाई कोर्ट ने अपनी पहली सुनवाई में BPSC पर किसी भी प्रकार का अंकुश लगाने से मना कर दिया था और इस बीच BPSC ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया था। अब आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। बीपीएससी की मुख्य परीक्षा 25 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग ने आवेदन करने की तिथि 21 फरवरी से 17 मार्च तक निर्धारित की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    जल्द ही Purnea Airport से भर सकेंगे उड़ान, 4 महीने में तैयार हो जायेगा टर्मिनल

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...