डिजिटल डेस्क : दिल्ली में CM रेखा गुप्ता ने आतिशी सरकार के सभी निजी स्टाफ को हटाया। दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा के लिए नई CM रेखा गुप्ता ताबड़तोड़ एक्शन मोड में हैं। वह अतीत की अपने संगठन की गलतियों या चूक से सबक लेते पुरानी सरकार की कमियों को अपने कार्यकाल में सही करने में जुट गई हैं।
इसी क्रम में एक्शन में लेते हुए CM रेखा गुप्ता ने आतिशी सरकार के सभी निजी स्टाफ की सेवाएं खत्म कर दीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सभी व्यक्तिगत स्टाफ को नौकरी से हटा दिया गया है।
पूर्व में हटाए गए स्टाफ को किया तलब…
CM रेखा गुप्ता ने इसी एक्शन के क्रम में कई अहम कदम उठाए हैं। CM रेखा गुप्ता ने पूर्व की सरकार की महत्वपूर्ण फैसलो तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला लिया। इसी क्रम में साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरे विभागों में नियुक्त किया था, उनको तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
कई सारे अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर दूसरे बोर्ड कॉरपोरेशन में भेजा गया था। सप्ताह भर पहले सभी विभागों से पूर्व सरकार की ओर से कंट्रैक्ट और व्यक्तिगत स्टाफ की जानकारी मांगी गई थी। उनको मूल विभाग में लौटने को कहा गया है।
हाल ही में दिल्ली के मुख्य सचिव ने इसको लेकर एक नोटिस जारी किया था। इसमें जितने भी नॉन ऑफिशियल स्टाफ है उनकी लिस्ट मांगी गई थी। केजरीवाल सरकार में अलग-अलग विभागों में कई तरह के नॉन ऑफिसियल स्टाफ की नियुक्ति हुई थी।
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार मंत्रियों में बंटे विभाग जानिए…
CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 6 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं।
प्रवेश वर्मा के पास लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले,गुरुद्वारा चुनाव, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी होगी। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण की जिम्मेदारी दी गई है। रविंद्र सिंह इंद्राज समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कपिल मिश्रा कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिली। डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी मिली है। पंकज सिंह खुद पेशे से डॉक्टर हैं।

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 से 27 फरवरी तक आहूत…
भाजपा ने बागडोर संभालने के साथ ही शुक्रवार को अहम घोषणा की। दिल्ली की नवगठित भाजपा सरकार ने 24 फरवरी से 27 फरवरी तक के लिए विधानसभा का पहला सत्र बुलाया है। इस चार दिन के लिए विधानसभा सत्र में सभी विधायक शपथ तो लेंगे ही। लेकिन सबसे अहम जानकारी यह है कि CM रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि इसी पहले विधानसभा सत्र में ही सरकार द्वारा बीते 5 साल से लंबित CAG (कैग) की 14 रिपोर्ट को भी पेश किया जाएगा।
विधानसभा सत्र बुलाए जाने के साथ उसमें पेश होने वाले कैग रिपोर्ट की जानकारी साझा करते हुए शुक्रवार को दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा कि – ‘…सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है और जल्द ही दिल्ली में बदलाव दिखेंगे।
…हम लोग काम करने के लिए आए हैं और काम करके रहेंगे। जो हमारा एजेंडा है, उसको पूरा करने के लिए एक भी दिन व्यर्थ नहीं गंवाएंगे। हमने जो जनता से वादा किया था वो सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

…हमने पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी देकर उसे आगे की प्रक्रिया के लिए कर दिया है…। दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में अहम फैसले हुए हैं। दिल्ली की विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पेश करने की मंजूरी दी गई।
…पिछले 10 साल में दिल्ली ने आप सरकार का कुशासन देखा है। दिल्ली को कैसे बदहाल किया गया, यह देखा है, अब दिल्ली की जनता दिल्ली में काम देखेगी। यह हमारी सरकार है तो एजेंडा हमारा होगा। तो हमें काम करने दीजिए।
…AAP को (आम आदमी पार्टी को) हमें हर चीज बताने की ज़रूरत नहीं है। जब AAP का (आम आदमी पार्टी का) कार्यकाल था तो आपने किया।’


















