दिल्ली में भगवामय माहौल में भाजपा का रेखा युग शुरू, नई सरकार ने ली शपथ

डिजिटल डेस्क : दिल्ली में भगवामय माहौल में भाजपा का रेखा युग शुरू, नई सरकार ने ली शपथ। दिल्ली में गुरूवार की दोपहर 27 साल बाद भाजपा की सरकार ने CM रेखा गुप्ता की अगुवाई में शपथ ग्रहण कर लिया। इसी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा का रेखा गुप्ता सरकार का युग यानि कार्यकाल का विधिवत शुभारंभ हो गया।

कुल मिलाकर माहौल भगवामय रहा। मंच पर मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा, खुद प्रधानमंत्री की मौजूदगी और समर्थकों से भरा-पूरा मैदान। दिल्ली की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में रामलीला मैदान भगवामय हो गया।

भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे बरबस हवा में तैरते रहे। इस बीच राष्ट्रगान हुआ तो जनसैलाब में अप्रतीम अनुशासन देखा गया। फिर उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना माइक पर आए और शुरू हो गया, शपथ ग्रहण का सिलसिला।

परंपरा के अनुसार सबसे पहले CM पद की शपथ लेने रेखा गुप्ता ने माइक संभाला। शालीमार बाग से पहली विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के CM पद की शपथ ली। फिर एक के बाद छह कैबिनेट मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

दिल्ली की नई कैबिनेट में CM अकेली महिला

दिल्ली में गुरूवार को शपथ लेने वाली नई भाजपा सरकार की खासियत यह है कि नई सरकार की पहली कैबिनेट में महिला सदस्य के रूप में खुद अकेली CM रेखा गुप्ता हैं। रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिनका नाम मुख्यमंत्री पद की मजबूत दावेदारी थी।

प्रवेश वर्मा के बाद आशीष सूद, मनजिंदर सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। बुधवार को विधायक दल की हुई बैठक में इन सभी नामों पर मुहर लगी थी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके अरविंद केजरीवाल को विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर कड़े मुकाबले में चार हजार वोटों से हराया। प्रवेश वर्मा के पूरे प्रचार अभियान के दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें सीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश किया था।

करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने दूसरी बार दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ ली। पूरे कैबिनेट में सिर्फ यही हैं ही जो दिल्ली की राजनीति में मंत्री रहे हों। इससे पहले वह आप की सरकार में जल मंत्री रह चुके हैं।विकासपुरी से विधायक डॉ. पंकज कुमार सिंह डेंटिस्ट हैं। इनके पिता नगर निगम में कमिश्नर रह चुके हैं।

पंकज कुमार सिंह ने 2025 के चुनाव में 135,564 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने मौजूदा आप विधायक महिंदर यादव को 12,876 वोटों से हराया था। उनकी जीत से इस क्षेत्र में भाजपा के बढ़ते समर्थन को बल मिला है।

जनकपुरी विधायक आशीष सूद लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और उन्होंने तत्कालीन दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में पार्षद के साथ-साथ सदन के नेता के रूप में भी काम किया है। वे गोवा के लिए भाजपा प्रभारी और जम्मू-कश्मीर के सह-प्रभारी भी थे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के करीबी माने जाने वाले सूद 2020 में जनकपुरी सीट हार गए थे, लेकिन इस बार 19,000 वोटों के अंतर से जीत गए।

आज शाम को CM रेखा गुप्ता की पहली कैबिनेट बैठक

दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता ने आज अपने कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई है। पीएम मोदी ने कहा था कि पहले ही कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू करेंगे। सबकी निगाहें कैबिनेट की पहली बैठक के बाद होने वाली घोषणाओं पर है।

इस बीच दिल्ली की नई सरकार के कैबिनेट का शैक्षिक विश्लेषण यानि लेखाजोखा भी सामने आया है। रेखा गुप्ता सरकार के दो मंत्री परास्नातक, दो स्नातक, दो पेशेवर स्नातक हैं। वहीं, मनजिंदर सिंह सिरसा कैबिनेट में सबसे कम पढ़े-लिखे मंत्री हैं।

सिरसा 12वीं पास हैं। दो स्नातक मंत्रियों में जनकपुरी से जीते आशीष सूद और बवाना से जीते रविंद्र इंद्रराज सिंह शामिल हैं। रविंद्र इंद्रराज सिंह ने बीए किया है, वहीं आशीष सूद के पास बीकॉम की डिग्री है।

पेशेवर स्नातक मंत्रियों में CM रेखा गुप्ता और विकासपुरी से जीते पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। पेशे से डेंटिस्ट पंकज के पास बीडीएस की डिग्री है। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की है।

नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा और करावल नगर से जीते कपिल मिश्रा सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं। कपिल मिश्रा के पास एमए सोशल वर्क की डिग्री है। वहीं, प्रवेश वर्मा ने MBA किया है।

रेखा गुप्ता की 30 साल पुरानी अलका लांबा संग वाली तस्वीर।
रेखा गुप्ता की 30 साल पुरानी अलका लांबा संग वाली तस्वीर।

शपथ ग्रहण समारोह में VVIP के बीच दिखीं चर्चित स्वाति मालीवाल

दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के कितने ऑप्टिक्स हो सकते हैं, उनसब पर विचार कर भाजपा ने चौतरफा संदेश देने में कोई कोताही नहीं की। मंच पर भाजपा और एनडीए के सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

महाराष्ट्र, गोवा, उत्तराखंड जैसे प्रदेशों से भाजपा के CM मंच पर दिखे तो आंध्र प्रदेश के CM चंद्र बाबू नायडू और डिप्टी CM पवन कल्याण की मौजदूगी भी खास रही। इन सबके बीच कैमरे ने एक और चेहरे पर नजर डाली। वो चेहरा बहुत खास है।

दरअसल, मंच पर आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी दिखीं। मालीवाल कभी AAP संयोजक और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल की बेहद खास हुआ करती थीं, लेकिन CM आवास पर ही उनके साथ हुई अमानवीय हरकत के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

और आज की तस्वीर ने अलग का संदेश तो बिल्कुल साफ है- स्वाति अब भाजपा के बेहद करीब हैं।

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...

Reliance Ice Cream: ₹10 से मिलेगी आइसक्रीम, Reliance Consumer ने लॉन्च...

Reliance Consumer ने Bombay Creamery नाम से आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। कीमत ₹10 से शुरू होगी और बिक्री पहले पश्चिम भारत में शुरू...