केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आ रहे हैं Darbhanga, मखाना बोर्ड का होगा गठन

दरभंगा : केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानी 23 फरवरी को बिहार के दरभंगा दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहेंगे। इस क्रम में केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र पर प्रस्तावित कार्यक्रम सह किसान संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। किसानों को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को कृषि विभाग एवं मखाना अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों के साथ सांसद सह लोकसभा में भाजपा के सचेतक गोपालजी ठाकुर ने केंद्र का जायजा लिया।

मखाना बोर्ड का होना है गठन

बीजेपी सांसद गोपालजी ठाकुर ने अधिकारियों से कहा कि अब मखाना बोर्ड का गठन होना है। इसके आलोक में मखाना खेती के क्षेत्र विस्तार के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार तथा जागरूकता की जरूरत है। दरभंगा में अनुसंधान केंद्र में उन्नत बीजों की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करना होगा। मौके पर भाजपा के दरभंगा दक्षिणी जिलाध्यक्ष विनय पासवान, सोनी पूर्वे, बबलू पंजियार, गोपाल चौधरी, पिंटू झा, विकास विवेक चौधरी, अश्विनी साह, आशुतोष झा और पुरुषोत्तम सिंह आदि भी मौजूद थे।

यह भी देखें :

सांसद ने की पदाधिकारियों के साथ समीक्षा

सांसद गोपालजी ठाकुर ने वहां के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार, प्रभारी डॉ. इंदुशेखर, संदीप यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. समीर वर्मा, नाबार्ड की जिला प्रबंधक डॉ. राजनंदिनी और जाले कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर सहित कई अधिकारी इस दौरान मौजूद थे। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि केंद्रीय बजट में मखाना बोर्ड की घोषणा के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान और उप मुख्यमंत्री चौधरी का पहला कार्यक्रम अनुसंधान केंद्र पर होने जा रहा है, इसलिए इसकी गूंज देश स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है।

यह भी पढ़े : कल Bihar आयेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, समस्तीपुर और भागलपुर में…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

राज्यपाल ने ‘कश्यप का जीवन दर्शन’ पुस्तक का किया लोकार्पण

पटना : पटना स्थित जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान में लेखक डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक 'कश्यप का जीवन...

Jamtara Road Accident: एक पल की चूक और जिंदगी बदल गई!...

Jamtara Road Accident: बुधवार सुबह जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप...

भारत टेक्स-2026 में बिहार ने उभरते टेक्सटाइल हब के रूप में...

दिल्ली/पटना : देश के सबसे बड़े वैश्विक टेक्सटाइल आयोजन भारत टेक्स-2026 का शुभारंभ आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हुआ। 17 जुलाई 2026...