PM खायेंगे 350 दिन ‘बिहारी भूंजा’, मखाना पर पीएम के बयान पर राजद सुप्रीमो ने कहा ‘मधुबनी पेंटिंग्स और…’

पटना: बीते 24 फरवरी को PM नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर पहुंचे थे। भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री ने किसानों को संबोधित किया और किसानों को किसान सम्मान निधि की 19वीं क़िस्त के साथ कई और सौगात भी दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र के बिहार दौरे को लेकर विपक्ष लगातार एनडीए पर हमलावर है और एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया है।

PM बिहार से दिखायेंगे बचपन का रिश्ता

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने PM नरेंद्र मोदी ने के वर्ष में कम से कम तीन सौ दिन मखाना खाने की बात पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अबकी बार हमारे सवालों पर पीएम ने साल में 300 दिन ही मखाना खाने की बात कही है। अगली बार 350 दिन ‘बिहार भूंजा’ खायेंगे। 100 दिन भागलपुरी सिल्क पहनेंगे। छठ मैया के व्रत करेंगे। गंगा मैया में डुबकी लगायेंगे। जानकी मैया के मंदिर जायेंगे। बिहार से बचपन का रिश्ता स्थापित करेंगे। मधुबनी पेंटिंग्स का गमछा या कुर्ता पहनेंगे। भोजपुरी, मगही, अंगिका, बज्जिका, सुरजापूरी और मैथिली भाषा की 2-4 उधारी लाइनों से संबोधन की शुरुआत करेंगे। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी, लोकनायक जयप्रकाश जी और अन्य महापुरुषों से संबंध बताएँगे।’

Breaking : दिलीप जायसवाल ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा…

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू यादव ने PM नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन के दौरान भी तंज कसा था और एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि ‘प्रधानमंत्री आज बिहार में हैं इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलों की बरसात होगी। चुनावी वर्ष है इसलिए लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र की देशभर की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन अब दिखावटी रूप से बिहार से होगा लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिलेगा, ना ये देंगे।’

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    महाशिवरात्रि के मौक पर खुद भगवान शिव की गाड़ी चलाते नजर आएं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय…

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...