अरविंद केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा? AAP सांसद को दिया विधानसभा उपचुनाव का टिकट

Desk. खबर दिल्ली की सियासत से है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को टिकट दिया है। इससे पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा से सांसद बनने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, पार्टी ने अटकलों को खारिज कर दिया है और बताया है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा नहीं जाएंगे।

शुरुआत में माना जा रहा था कि केजरीवाल, अरोड़ा की खाली सीट के जरिए राज्यसभा में प्रवेश करेंगे। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक लुधियाना पश्चिम उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है। यहां नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव होने की उम्मीद है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को बड़ा झटका

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को बड़ा झटका लगा था और हार का करारी हार का सामना करना पड़ा था। एक दशक से यहां पर शासन कर रही आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर ही सीमट गई। इस चुनाव में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें हासिल कर अपना 27 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। इस चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली। कांग्रेस के खाते में शून्य सीट आई, जो कांग्रेस के रिकॉर्ड में हैट्रिक है। इससे पहले 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...