Friday, October 24, 2025
Loading Live TV...

Latest News

भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में सांसद मनोज तिवारी ने की चुनावी सभा

भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने की चुनावी सभा आरा : बड़हरा प्रखंड के महामाया मैदान पीपरा सलेमपुर में भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी , केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, अनुसूचित कल्याण मंत्री जनक चमार जनसभा में पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जहां-जहां एनडीए के प्रत्याशी हैं वहां पर भारी मतों से उनका विजय हो रहा है। उन्होंने कहा कि बड़हरा की जनता विकास के नाम पर राघवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करेगी। राघवेंद्र प्रताप सिंह...

छपरा राजद समर्थकों ने खेसारी को दूध से नहलाया, सिक्कों से तौल कर किया स्वागत, बोले – ये नाचने वाला देगा भाजपा को पटखनी

छपरा राजद समर्थकों ने खेसारी को दूध से नहलाया, सिक्कों से तौल कर किया स्वागत, बोले - ये नाचने वाला देगा भाजपा को पटखनी छपरा : मशहूर भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव का राजद समर्थकों ने जम कर किया स्वागत। चुनाव प्रचार में पहुँचे खेसारी का समर्थकों ने 200 लीटर दूध से किया अभिषेक और सिक्को से तौला।भोजपुरी स्टार के राजद प्रत्याशी के रूप में सियासी मैदान में उतरते ही विपक्ष में बेचैनी छा गई है। अपने खास अंदाज और भोजपुरी गानों के कारण वे युवाओं के चहेते रहे हैं। इसी कारण आज जब छपरा चुनावी दौरे पर...

Hazaribagh: जमीन पर कब्जा करने, रंगदारी मांगने और अपहरण के आरोप में पीयूष पांडे और मोहित सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Hazaribagh: शहर के लोहसिघना पुलिस ने पीयूष पांडे और उसके सहयोगी मोहित सिंह को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी के विरुद्ध अपहरण करने, आर्म्स एक्ट, रंगदारी मांगने और फर्जीवाड़ा कर जमीन कब्जा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह जानकारी लोहसिघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने दी।Hazaribagh: पीयूष पांडे के गिरोह का खुलासा उन्होंने बताया कि पुलिस को पकड़े गए दोनों बदमाश के संबंध में हजारीबाग में किसी अपहरण करने और किसी आपराधिक वारदात देने को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। इसकी खबर पुलिस को लग गई। फिर रांची से पुलिस ने...

Chamoli Avalanche में दबे 4 मजदूरों की मौत, 46 बचाए गए जबकि 5 की तलाश जारी

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

डिजिटल डेस्क : Chamoli Avalanche में दबे 4 मजदूरों की मौत, 46 बचाए गए जबकि 5 की तलाश जारी। Chamoli Avalanche के बाद लगातार दूसरे दिन शनिवार को जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अपराह्न के समय देहरादून में सैन्य प्रवक्ता की ओर से जारी अपडेट में दुखद सूचना सामने आई है।

Chamoli Avalanche में दबे 4 मजदूरों को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया लेकिन उपचार शुरू होते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बीच रेस्क्यू कर लिए गए दबे 55 मजदूरों में से 46 मजदूर सुरक्षित हैं एवं उनका उपचार जारी है।

Chamoli Avalanche में दबने के बाद से लापता चल रहे 5 अन्य मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू टीमें लगातार जुटी हुई हैं। बर्फ में फंसे मजदूरों को निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है। अब तक 50 श्रमिक निकाले जा चुके हैं जिसमें कैजुअल्टी भी शामिल है।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गौचर हवाई पट्टी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। गौचर में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर की टीमें तैनात हैं।

Chamoli Avalanche के रेस्कयू का अपडेट…

भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के बद्रीनाथ में सीमांत माणा गांव के पास बीते शुक्रवार को हुए भीषण Avalanche (हिमस्खलन) में फंसे और गुम हुए 55 मजदूरों में से 46 को रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षित बचा लिया गया है।

Chamoli Avalanche में फंसने वाले मजदूरों में से अब भी 5 बर्फ के भीतर दबे हुए हैं। बचाव अभियान अभी जारी है। सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कुल 6 हेलिकॉप्टरों को लोगों को निकालने के लिए तैनात किया गया है।

देहरादून में रक्षा मंत्रालय के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव की ओर से जानकारी दी गई है कि –‘…अभी तक Chamoli Avalanche को लेकर जारी रेस्क्यू में  सुरक्षित बचाए गए 46 में से 23 मजदूरों को जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है।

…दुर्भाग्य से, Chamoli Avalanche की चपेट में आए 4 श्रमिकों की मौत हो गई है। 5 की तलाश जारी है। …घायलों को निकालने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। रेस्क्यू किए गए मजदूरों को हवाई मार्ग से जोशीमठ पहुंचाया जा रहा है।’

चमोली में हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू का दृश्य
चमोली में हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू का दृश्य

उत्तराखंड के Chamoli Avalanche पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि – ‘…उत्तराखंड सरकार वहां की घटना (हिमस्खलन) में फंसे उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। …हम उत्तराखंड सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम ईश्वर से उनकी सुरक्षित घर वापसी की प्रार्थना करते हैं। हम श्रमिकों के परिजनों के भी संपर्क में हैं।

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि – ‘बद्रीनाथ धाम से 6 किलोमीटर आगे हुई भीषण हिमस्खलन की घटना में पहले 57 मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिली थी, लेकिन अब स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि दो मजदूरों के छुट्टी पर होने के कारण मौके पर 55 मजदूर थे।’

इस बीच PM Modi ने CM पुष्कर सिंह धामी से फ़ोन पर बात कर जनपद चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।

साथ ही PM Modi ने प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान PM Modi ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।

चमोली हिमस्खलन में दबे मजदूरों की तलाश में जुटे जवान।
Chamoli Avalanche में दबे मजदूरों की तलाश में जुटे जवान।

Chamoli Avalanche : रेस्क्यू किए गए मजदूरों से मिले CM पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी ने चार घंटे में दूसरी बार आपदा परिचालन केंद्र का दौरा किया। चमोली में हिमस्खलन और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री लगातार अपडेट ले रहे हैं। कहा कि हम प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।

चमोली के माणा में हुए हिमस्खलन को देखते हुए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट से अलर्ट जारी करते हुए 3 हाई एल्टीट्यूट रेस्क्यू टीमों को जौलीग्रांट, सहस्रधारा और गोचर में तैनात किया गया। मौसम साफ होते ही टीमों ने हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू उपकरणों के साथ उड़ान भरी।

गोचर और सहस्रधारा में 8-8 लोगों की दो टीमों और जौलीग्रांट मुख्यालय में बटालियन की दस लोगों की एक टीम को तैनात किया गया है। इन टीमों को सेटेलाइट फोन और बर्फ में रेस्क्यू के लिए जरूरी उपकरणों के साथ तैनात किया गया है।

वहीं SDRF में अलर्ट जारी किया गया। यदि घायलों को एम्स ऋषिकेश लाया जाता है तो इसके लिए ढालवाला की टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

पुलिस महानिदेशक रिधिम अग्रवाल ने कहा कि –‘हाई एल्टीट्यूट रेस्क्यू के लिए तीन टीमों को जरूरी उपकरणों के साथ तैनात किया गया। मौसम ठीक होने पर टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम में दक्ष जवानों को भेजा गया है।’

चमोली में रेस्क्यू किए गए मजदूर का हाल पूछते सीएम धामी।
चमोली में रेस्क्यू किए गए मजदूर का हाल पूछते सीएम धामी।

Chamoli Avalanche : बचाए गए मजदूरों का गहन चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी

इससे पहले शनिवार को आज मौसम खुलते ही माणा में रेस्क्यू शुरू किया गया। ज्योतिर्मठ से पहला हेली कुछ जवानों को लेकर रवाना हुआ। अब तक मिली जानकारी के अनुसार सुबह भारतीय सेना ने 17 और लोगों को बचाया है।

कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।बर्फ में फंसे एक और घायल मजदूर को ज्योर्तिमठ लाया गया है। अब 5 मजदूरों की तलाश जारी है। अब तक 46 मजदूर बचाए जा चुके हैं। बचाए गए सभी मजदूरों की हालत चिंताजनक बताई गई है।

चमोली में रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाए गए एक मजदूर को सुरक्षित ठिकाने ले जाते जवान।
चमोली में रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाए गए एक मजदूर को सुरक्षित ठिकाने ले जाते जवान।

सभी का वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम में गहन चिकित्सा जारी है। इस बीच भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने का काम जारी है।

श्वेत मरुस्थल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बचाने के लिए मौसम खुलते ही माणा में बचाव अभियान चल रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।

उम्मीद की जा रही है कि बाकी फंसे मजदूरों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। घटनास्थल से जो सूचनाएं मिल रही है, उनके मुताबिक, बाकी मजदूर एक कंटेनर में हैं, जो पूरी तरह से बर्फ से ढक चुका है।

Related Posts

Hazaribagh में भूस्खलन का खतरा! बभनबे पहाड़ का हिस्सा खिसका, ग्रामीणों...

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनबे पहाड़ पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। लगातार हो रही...

Earthquake In Tibet : तिब्बत में भूकंप के तेज झटकों से...

Earthquake In TibetDesk : Earthquake In Tibet - तिब्बत में सोमवार तड़के आए भूकंप के तेज झटकों ने भारत के सीमावर्ती इलाकों तक लोगों...

Earthquake : आधी रात को डोलने लगी UP-बिहार की धरती, भूकंप...

पटना : एक तो भीषण गर्मी और उसमें भी आधी रात धरती हिलने लगे। लोगों पर गजब ही कहर ढह रहा है। रविवार की...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel