Advertisment

मंत्री गिरिराज का लालू परिवार पर तंज, कहा- आज का नौजवान नहीं स्वीकार करेगा लालू मॉडल

गया : गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने लालू परिवार पर जमकर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) अपने बेटे व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को लॉन्च करना चाहते हैं और वह भी अपने डीएनए पर। क्योंकि बेटे की कोई अपना कमाई तो नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के डीएनए में लूट, बलात्कार, डकैती और फिरौती होती है, यह सारे आपके रोजगार के मॉडल है।

बिहार में डबल इंजन की सरकार बेहत कर रही है काम – गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार है। जो पूरे उत्तर से दक्षिण बिहार में पहले एक पूल था अब 17 पूल हो गया है। बक्सर से लेकर साहिबगंज तक यह बदलता हुआ बिहार है। सड़कों का जाल बिछ गया, बिजली की उपलब्धता है। गया में आने वाले दिनों में टेक्सटाइल का एक नया रूप लेगा। वहीं उन्होंने कहा कि अब लालू यादव का मॉडल आज के नौजवान कोई नहीं लेगा। उस समय बोलते थे बेटा सो जाओ नहीं तो गब्बर सिंह आ रहा है। वैसे ही अब लोग कहेंगे कि बेटा भूल करके भी लालू यादव के मॉडल को देखना नहीं। बिहार में शाम के पहले घर से वापस आना जाना पड़ता था।

यह भी देखें :

तेजस्वी यादव गाड़ी नहीं बैलगाड़ी देखे हैं, उनको समझ में नहीं आएगा – केंद्रीय मंत्री

वहीं तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को कबाड़ी गाड़ियों को लेकर ट्वीट किया है। उश सवाल पर कहा कि उनको समझ में नहीं आ रहा है कि क्योंकि उन्होंने गाड़ी देखी नहीं है, वह तो बैलगाड़ी वाले थे। यहां अभी इतनी गाड़ियां है कि कोई खतरा नहीं है। यह बिहार सरकार के नीतीश कुमार की सोच और नरेंद्र मोदी के सपोर्ट की वाली सरकार है। जो धकाधक चल रहा है और फटाफट काम हो रहा है। तेजस्वी यादव आपके कहने से बिहार की जनता फिर से अंधेरे में नहीं रहेगा। लालटेन युग में नहीं रहेगा। आज फिर से लोग उजाले में है, उजाले में रहेंगे। वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़े : श्राद्धकर्म के बहाने लालू का मुख्यमंत्री पर निशाना, कहा- बिहार में नीतीश से ज्यादा तेजस्वी को करते हैं पसंद

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...