इस Bank में मुर्दों को भी मिलता है लोन, निकाली गई इतनी रकम

गोरखपुर: एक आम आदमी को अगर किसी Bank से लोन लेना हो तो बैंक के लाख दावों के बावजूद कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। खास कर भारतीय स्टेट बैंक के नाम पर तो ढेरों मिम्स सोशल मीडिया पर दिख जाता है जिसमें एक टेबल से दूसरे टेबल और लंच टाइम की बात की जाती है। एक मामला ऐसा सामने आया है जिसमें Bank ने कई मुर्दों को करीब 70 लाख रूपये का लोन दे दिया। मामला गोरखपुर है जहां बैंक कर्मियों ने मृत व्यक्तियों के नाम से लोन स्वीकृत कर उन्हें लोन दे भी दिया।

मामला सामने आने के बाद बैंक ने विभागीय जांच के बाद Bank के ही तीन कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर के जंगल कौड़िया में स्थित स्टेट बैंक में फर्जी रूप से करीब 70.20 लाख रूपये का लोन पास कर गबन किया गया है। जांच में निकल कर सामने आया कि बैंक के कैंटीन बॉय ने मैनेजर और केशियर की मिली भगत से 13 मृत व्यक्तियों के नाम से लोन पास कर राशि की निकासी कर ली। मामले की जानकारी तब मिली जब एक पेंशनधारी व्यक्ति ने Bank के क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन दे कर खाते से तीन लाख रूपये के निकासी की शिकायत की।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने Sudha के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का किया शुभारंभ, वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

आवेदक ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके खाते से रूपये बैंक के कैंटीन बॉय के खाते में भेजी गई है। शिकायत के आधार पर क्षेत्रीय कार्यालय ने जांच शुरू की जिसमें सामने आया कि बैंक का कैंटीन कर्मी शाखा प्रबंधक और केशियर की मिली भगत से बैंक में पेंशनधारियो के खाते पर फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर लोन पास करवा कर निकाल लिया। इन खातों में तीन खाते में केसीसी लोन भी पास करवाया गया था।

यह भी पढ़ें – Lucknow Bank Loot : फरार विपिन बिहार बार्डर से गिरफ्तार

मामले में जांच अधिकारी Bank के सहायक महाप्रबंधक सुरेश कुमार ने जंगल कौड़िया चौकी में पहुंच कर पूरी जांच रिपोर्ट दी। जांच रिपोर्ट के अनुसार अब तक 18 बैंक खातों में जालसाजी की गई है जिसमें 13 खाते मृतक के हैं। मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक कुमार भाष्कर भूषण और केशियर अमरेंद्र को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है जबकि कैंटीन बॉय पंकज मणि त्रिपाठी ने सरेंडर कर दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार विधानसभा Live : नालंदा की घटना पर सदन में विपक्ष का हंगामा, सीएम नीतीश कुमार ने सबकी लगायी क्लास…

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...